फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शिक्षक नहीं किए जाएंगे संबद्ध

शिक्षक नहीं किए जाएंगे संबद्ध

Wed, 17 Oct 2018 04:00 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक नहीं किए जाएंगे संबद्ध
अब मूल स्कूल में ही पढ़ाएंगे शिक्षक, नहीं हो सकेंगे संबद्ध
विज्ञापन

सब हेड - बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों से तलब की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बेसिक शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में संबद्ध करने पर रोक लगा दी है। अब शिक्षकों को अपने ही मूल स्कूल में पढ़ाना होगा। बीएसए हरिवंश कुमार के मुताबिक उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह तत्काल रिपोर्ट दें। अगर किसी ब्लाक में शिक्षक संबद्ध पाया जाता है, तो संबंधित खंड शिक्षाधिकारी पर कार्यवाहीं होगी। वहीं इसकी सूचना शासन को दी जाएगी।

विभागीय जानकारी के अनुसार प्राइमरी व उच्च प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को ऐसे दूसरे स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाती है, जहां शिक्षकों की कमी है। हालांकि अधिकांश मामलों में शिक्षक - शिक्षिकायें खंड शिक्षाधिकारियों से तालमेल कर ऐसे स्कूल में अपने को संबद्ध करा लेते हैं, जो उनके घर के समीप हो। ऐसे में न तो संबंधित शिक्षक के मूल स्कूल में पढ़ाई हो पाती और न ही उस स्कूल में जहां वह संबद्ध किया गया हो। यह हालत बबीना, चिरगांव, बंगरा व बड़ागांव में ज्यादा है। इस संबंध में कई शिकायतें शासन स्तर पर गयी हैं। इधर बीएसए ने बताया कि उनकी जानकारी में जिले में कोई भी शिक्षक संबद्ध नहीं है। हालांकि इस संबंध में उन्होंने खंड शिक्षाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed