फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   कानपुर ट्रैक पर आज कम चलेगी ट्रेनें-City

कानपुर ट्रैक पर आज कम चलेगी ट्रेनें-City

Thu, 09 Aug 2018 08:40 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
कानपुर ट्रैक पर आज कम चलेगी ट्रेनें-City

विज्ञापन
आज कानपुर की तरफ जाने के लिए रेल यात्री होंगे परेशान
सब हेड ---- इंटरसिटी रहेगी निरस्त, छह ट्रेनें बदले मार्ग से जाएगी

- नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से दो अगस्त से निरस्त चल रही पैसेंजर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अगर, आप आज शुक्रवार को कानपुर की तरफ यात्रा करना चाह रहे हैं तो ट्रेन का पहले ही पता करने के बाद ही रेलवे स्टेशन पहुंचें। क्योंकि, आज झांसी- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी और छह ट्रेनें बदले मार्ग से जाएंगी। नॉन इंटरलॉकिंग के कारण इस मार्ग पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें पहले से ही 19 अगस्त तक रदद चल रही हैं।
झांसी-कानपुर डबल ट्रैक पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने के कारण झांसी-लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ-झांसी, झांसी- कानपुर, और कानपुर- झांसी पैसेंजर ट्रेन दो से 19 अगस्त तक के लिए निरस्त चल रही हैं। ग्वालियर- बरौनी मेल समेत अधिकांश ट्रेनों को बदले मार्ग से गुजारा जा रहा है। दस अगस्त को 11123 बरौनी- ग्वालियर मेल को कानपुर-इटावा-भिंड-ग्वालियर और 11124 ग्वालियर-बरौनी मेल को ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर के रास्ते गुजारा जाएगा। आज 10 अगस्त को लखनऊ सेक्शन के मानक नगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मेगा ब्लाक लिया गया है। इस कारण झांसी - लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी भी रद्द रहेगी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ना तय है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में कर सकते हैं यात्रा
झांसी से कानपुर की तरफ रात 2.10 बजे 12534 पुष्पक एक्सप्रेस, सुबह 4.30 बजे 12512 राप्ती सागर एक्सप्रेस, सुबह 5.10 बजे 03254 इंदौर-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, सुबह 5.27 बजे 12542 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, शाम 5.40 बजे 19167 साबरमती एक्सप्रेस, शाम 7.15 बजे 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस और रात 11.22 बजे 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस से यात्रा कर सकते हैं। यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय और रूट से जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
झांसी-कानपुर के बीच मुस्तरा, गढ़मऊ, चिरगांव, नंदखास, मोंठ, एट, उरई, आटा, कालपी, पुखरायां, लालपुर, पामा, भीमसेन और गोविंदपुरी और अन्य स्टेशनों के लिए सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी के निरस्त होने से सबसे ज्यादा यात्री परेशान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed