फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रेलवे न्यूज 1-Lalitpur

रेलवे न्यूज 1-Lalitpur

Sun, 29 Oct 2017 07:50 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
रेलवे न्यूज 1-Lalitpur
लूट कांड का फालोअप नाम से टैग, जी ड्राइव के एडीटोरियल फोल्डर में लोगो नाम के क्यूएक्सएल में रखा है। उसे अवश्य लगाएं।
विज्ञापन

---------------------------------------------------------------------------------------------------------
पूछताछ में जीआरपी फेल, सिपाही भेजा जेल
सब हेड: न साथी का पता चला, न सोने का सुराग लगा सकी पुलिस
क्रासर:
बृहस्पतिवार रात सराफा व्यापारी के कर्मचारी से हुई थी लूट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बृहस्पतिवार रात रेलवे स्टेशन पर बांदा सराफा व्यापारी संजय अग्रवाल के कर्मचारी अनिल कुमार सोनी से एक किलो सोना लूटने के आरोपी सिपाही हरीशंकर गौतम से जीआरपी पूछताछ में कुछ भी नहीं उगला सकी। न ही पुलिस को उसके साथी का सुराग मिला, न ही लूटे गए सोने का पता चला। पुलिस ने सिपाही को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से उसे अदालत ने उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी सिपाही हरीशंकर गौतम को घटना की रात ही जीआरपी ने हिरासत में ले लिया था। तब से रविवार तक लगातार जीआरपी के अलग-अलग अफसरों ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ भी उगलवाने में सफल नहीं हो सके। जीआरपी की माने तो तमाम प्रयास के बाद भी हरीशंकर से कुछ नहीं उगलवाया जा सका। थक हार कर रविवार को जीआरपी ने सिपाही को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। यहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे डा. ओपी सिंह ने बताया कि मामले का खुलासा कर जल्द सोना बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे स्टेशन परिसर से बृहस्पतिवार की रात बांदा के चौक बाजार निवासी सराफा व्यापारी संजय अग्रवाल के कर्मचारी अनिल कुमार सोनी से जीआरपी के सिपाही हरीशंकर गौतम ने तीस लाख से अधिक कीमत का एक किलो सोना लूट लिया था। जीआरपी थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सिपाही और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। चंबल एक्सप्रेस से उतरने के बाद आरोपी सिपाही और उसका साथी अनिल पीछा करते हुए आठ जगह सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ रहे हैं। जबकि, सिपाही आरोप से साफ इंकार कर रहा है। सोना बरामद करने तथा सिपाही के साथी की तलाश के लिए जीआरपी ने चार टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed