फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   16 permits for roadways buses awaiting approval

Jhansi News: रोडवेज बसों के 16 परमिटों को अनुमति का इंतजार

Fri, 12 Jul 2024 05:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
16 permits for roadways buses awaiting approval
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। ललितपुर से झांसी सहित विभिन्न मार्गों के लिए अप्रैल में परमिट के लिए आवेदन किया गया था। लेकिन, राज्य परिवहन प्राधिकरण की अनुमति नहीं मिल पाने के कारण परमिट जारी नहीं हो सकी।

झांसी डिपो से रोजाना सत्तर से अस्सी बसें संचालित होती हैं। सबसे अधिक बसें झांसी से कानपुर व गोरखपुर की ओर जाती हैं। लेकिन, परमिट नहीं होने के कारण झांसी-ललितपुर मार्ग पर बसों की संख्या काफी कम है। ललितपुर से अन्य जगहों के लिए भी रोडवेज बसें न के बराबर ही चलती हैं। ललितपुर से झांसी सहित अन्य रूटों पर रोडवेज बसें चलाने के लिए परिवहन विभाग के अफसरों ने अप्रैल में 16 बसों के लिए परमिट की मांग की थी। परमिट का कुछ निजी बस संचालकों ने भी विरोध किया था, लेकिन लखनऊ में आयोजित होने वाली स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक नहीं होने के कारण बसों के परमिट की अनुमति नहीं मिल सकी। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि अप्रैल में ललितपुर से संचालन के लिए 16 परमिट के लिए आवेदन किया गया था। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक में निर्णय के बाद ही परमिट की अनुमति मिल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed