फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   16 days prabhavit beena guna rail root

Jhansi News: नॉन इंटरलॉकिंग के चलते 16 दिन प्रभावित रहेगा बीना-गुना रेल मार्ग

Wed, 04 Jan 2023 05:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
16 days prabhavit beena guna rail root
झांसी। नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते बीना-गुना रेलखंड पांच से 21 जनवरी तक प्रभावित रहेगा। इस वजह से दस सवारी गाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा। चार सवारी गाड़ियों को कुछ खंड पर निरस्त भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस रेल खंड का दोहरीकरण कराया जा रहा है। कुछ समय पहले बीना-गुना के बीच यह काम पूरा हुआ। अब 5 जनवरी से यहां नॉन इंटरलॉकिंग काम कराया जाना है। इन कार्यों के चलते छह सवारी गाड़ियों को बदले रास्ते से आगे बढ़ाया जाएगा। इनमें अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस (19165), दरभंगा अहमदाबाद एक्सप्रेस (19166), अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (19167), वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19168), भागतपुर-अजमेर एक्सप्रेस (13423) एवं अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस (13424) को वैकल्पिक रास्ते के सहारे आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

यह गाड़ियां 5 से 21 जनवरी के बीच अलग-अलग तिथियों में प्रभावित रहेंगी। इसी तरह ग्वालियर-बीना स्पेशल (01884) गुना-बीना के बीच, बीना-ग्वालियर स्पेशल (01883) बीना से गुना, ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस (12198) गुना से भोपाल के बीच नहीं जाएगी। वहीं, भोपाल-ग्वालियर (12197) गुना तक ही जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक 21 जनवरी के बाद इस ट्रैक पर परिवहन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed