{"_id":"5cfad11ebdec22072d1babe6","slug":"155994140018-jhansi-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपी मिशन में पानी को तरह रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपी मिशन में पानी को तरह रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपी मिशन में पानी को तरस रहे लोग
झांसी। महानगर के पॉश इलाके सीपी मिशन कंपाउंड में पीने के पानी को लेकर संकट है, क्योंकि सप्लाई का पानी उन्हें नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर टैंकर भी नहीं पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी में क्षेत्र के लोग एकमात्र लगे हैंडपंप पर ही निर्भर हैं।
सीपी मिशन कंपाउंड में चर्च के पीछे रहने वाले तकरीबन कई परिवारों से अधिक परिवार भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। आलम ये है कि पीने का पानी वह मोल खरीद रहे हैं तो दूसरी ओर अन्य संसाधनों के लिए उन्हें एक हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। एक हैंडपंप होने पर दिनभर उस पर भीड़ लगी रहती है। इसलिए, कई परिवारों को उसका पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके यहां पानी के लिए पाइप लाइन डली है मगर कई दिनों से सप्लाई का पानी नहीं आ रहा है। ऐसी स्थिति में टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई के लिए अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। फिर भी कोई समाधान अब तक नहीं हुआ है।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही डीएम ने सीपरी बाजार के कुछ इलाकों का निरीक्षण कर नगर निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को टैंकरों के चक्कर बढ़ाकर समस्याग्रस्त क्षेत्रों में पानी पहुंचाने के निर्देश दिए थे। फिर भी उन आदेशों का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
नगरिया कॉलोनी में सप्लाई हो रहा गंदा पानी
खुशीपुरा स्थित नगरिया कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में मात्र 10-15 मिनट सप्लाई का पानी मिल रहा है, वह भी गंदा। इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। समस्या से क्षेत्र के 60 परिवार परेशान हैं क्योंकि अधिकांश लोग सिर्फ और सिर्फ एक हैंडपंप पर ही निर्भर हैं।