{"_id":"5ce9a108bdec220715069221","slug":"15588150341745-jhansi-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ तपा शुरू, इस सप्ताह 45 पर पहुंचेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ तपा शुरू, इस सप्ताह 45 पर पहुंचेगा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ तपा शुरू, इस सप्ताह 45 पर पहुंचेगा तापमान
झांसी। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर शनिवार से नौतपा की शुरुआत हुई। पहले दिन से ही इसका असर देखने को मिला। दिन भर तीखी धूप खिली रही और लू चलती रही। गर्मी से हाल बेहाल रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में तापमान में चार से पांच डिग्री तक बढ़ोत्तरी के आसार हैं।
नौतपा साल के वह नौ दिन होते हैं, जब सूर्य धरती के सबसे अधिक निकट आ जाता है। इससे भीषण गर्मी पड़ती है। मान्यता है कि इन नौ दिनों की अवधि में अगर बूंदाबांदी अथवा बरसात हो जाए, तो इसे लोक मान्यता के अनुसार नौतपा खंडित होना कहते हैं। नौतपा को मानसून का गर्भकाल भी माना जाता है। मान्यता के अनुसार नौतपा में दान पुण्य, प्याऊ खुलवाने और पशु पक्षी को दाना पानी देने का भी बड़ा महत्व है।
इस बार मौसम विभाग शुभ संकेत दे रहा है। विभाग के अनुसार अगले पूरे सप्ताह मौसम साफ बना रहेगा और तापमान भी बढ़ेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी एक सप्ताह में अधिकतम तापमान बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 32 डिग्री पर पहुंच सकता है। इससे दिन के साथ-साथ रात में भी गरमाहट रहेगी।