{"_id":"684dd72cc7f5424ea10b6a43","slug":"1529-candidates-selected-in-police-recruitment-left-for-lucknow-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-576917-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुलिस भर्ती में चयनित 1529 अभ्यर्थी लखनऊ हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुलिस भर्ती में चयनित 1529 अभ्यर्थी लखनऊ हुए रवाना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस सिपाही भर्ती के सफल अभ्यर्थी शनिवार को पुलिस लाइन से बसों से लखनऊ के लिए रवाना हुए। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार को इन अभ्यर्थियों को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस सिपाही परीक्षा में झांसी से 1127 एवं मप्र से 402 अभ्यर्थी अंतिम परीक्षा में चयनित हुए। मध्य प्रदेश निवासी चयनित अभ्यर्थियों को भी झांसी से ही नियुक्ति पत्र लेने के लिए लखनऊ भेजा गया। इनके लिए करीब तीस बसों का इंतजाम किया गया था। शनिवार सुबह इन सभी अभ्यर्थियों को पहले पुलिस लाइन बुलाया गया था। बसों को एस्कार्ट करने के लिए थाने से पुलिस बल की ड्यूटी भी लगाई गई थी।
आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के तहत झांसी से 808 पुरुष व 319 महिलाएं चयनित हुईं, जबकि मध्य प्रदेश से 298 पुरुष एवं 104 महिलाओं का चयन हुआ है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे एक नए दायित्व की तरह देखने की बात कही। इस दौरान एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्राओं ने जताई खुशी : नियुक्ति पत्र पाने से पहले की खुशी चयनित युवाओं के चेहरों पर खास तौर से दिखी। पुलिस लाइन में चयनित छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ पहुंची थीं। उल्दन निवासी पुष्पा ने बताया कि वह बचपन से ही पुलिस सेवा में जाना चाहती थीं। अब उनकी साध पूरी हुई। वहीं, नई बस्ती निवासी अभिनव ने इसे अपनी मेहनत का फल बताया।