फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मास्टर चाबी से खोला था बाइक का ताला

मास्टर चाबी से खोला था बाइक का ताला

Thu, 07 Mar 2019 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
मास्टर चाबी से खोला था बाइक का ताला
मास्टर चाबी से खोला था बाइक का ताला
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली इलाके में शिक्षक की बाइक बदमाशों ने मास्टर चाबी लगाकर खोली थी। गाड़ी स्ट्रॉर्ट न होने पर पैदल ले जाते समय पुलिस ने गल्ला मंडी रोड से दोनों को पकड़ा था। पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए बदमाश गैैंग बनाकर महानगर में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। कोतवाली पुलिस गैंग की जानकारी जुटा रही है।
मंगलवार को कोतवाली के सागर गेट निवासी शिक्षक ललित तिवारी की घर के बाहर खड़ी बाइक बदमाश चोरी ले गए थे। बाइक स्ट्रॉर्ट न होने पर पैदल बाइक लेकर जा रहे थे। पैदल गल्ला मंडी रोड के पास पहुंचे थे, तभी गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियोें ने देख लिया था। शक होने पर पुलिसकर्मियोें के आवाज लगाने पर दोनों बदमाश बाइक छोड़कर पैदल भागने लगे थे। पुलिस ने कुछ ही दूरी से पीछा कर दोनाें को पकड़ लिया था। कोेतवाली मेें पूछताछ के दौैरान पता चला कि मास्टर चाबी लगाकर दोनों ने बाइक उड़ाई थी। सख्ती से पूछताछ करनेे पर पता चला कि दोनों वाहन चोरी करने वाले गैंग के सदस्य हैं। उक्त बाइक चोरी कर ले जा रहे थेे। पुलिस ने साथियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

दूल्हे की बहन का बैग लेकर भागा बदमाश पकड़ा
- बड़ागांव बाहर की घटना, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली स्थित एक घर से बदमाश दूल्हे की बहन का बैग लेकर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोचकर बैग भी बरामद कर लिया। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ागांव गेट बाहर स्थित पीतांबरा कॉलोनी निवासी विक्की की आठ मार्च को शादी है। पांच मार्र्च की रात में घर में मेेंहदी व हल्दी का कार्यक्रम हो रहा था। इसी बीच रिश्तेदार बनकर एक बदमाश घर में घुस गया। जब रिश्तेदार कार्यक्रम में व्यस्त थे, इसी बीच मौका पाकर बदमाश विक्की की बहन क्रांति का बैग लेकर भाग निकला। बैग नदारद देख क्रांति घबरा गईं। रिश्तेदारों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। बैग ले जाते हुए कुछ रिश्तेदारों ने एक युवक को देखा था। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली, इसके बाद युवक का हुलिया जानकर खोजबीन शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर घर से कुछ ही दूरी पर बैग समेत युवक को पकड़ लिया। बैग में नगदी, कपडे़ समेत अन्य सामान रखा हुआ था। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed