{"_id":"5999d93f4f1c1b330f8b47ef","slug":"151503254847-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण ब्रिज पर मालगाड़ी बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण ब्रिज पर मालगाड़ी बिगड़ी
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायण ब्रिज पर मालगाड़ी बिगड़ी
ललितपुर। धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास नारायण ब्रिज पर मालगाड़ी के डिब्बों के प्रेशर पाईप खुल जाने से एक घंटे तक डाउन रूट प्रभावित रहा। इसके चलते कई एक्सप्रेस ट्रेन लेट रहीं।
बीना से झांसी की ओर जा रही एक एमएसटी मालगाड़ी ट्रेन 10.40 बजे धौर्रा स्टेशन के पहले नारायण नदी के ब्रिज पर अचानक से खराबी आने के चलते खड़ी हो गई। ट्रेन संचालन में दिक्कत आने के चलते ट्रेन पायलट द्वारा ट्रेन में आई खराबी की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि बोगी संख्या एसईसी-14140-7, 61820, एसीआर, 121004, 253424 बोगी के प्रेशर पाइप खुले हुए थे। इसके चलते ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। काफी प्रयास के बाद भी जब ट्रेन की तकनीकी खराबी दूर नहीं की जा सकी तो धौर्रा रेलवे स्टेशन से एक अन्य ट्रेन का इंजन नारायण ब्रिज पहुंचा और उक्त ट्रेन में लगाकर मालगाड़ी को धौर्रा रेलवे स्टेशन लाकर लूप लाइन पर ठहराया गया। इस मालगाड़ी में खराबी आने की वजह से इसके पीछे झांसी की ओर जाने वाले डाउन रूट की ट्रेन गोरखपुर एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस और झेलम एक्सप्रेस प्रभावित रहीं।
कंप्यूटर में खराबी से नहीं मिल सकी रेल टिकट
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के टिकट घर में टिकट काउंटरों पर रविवार की सुबह पठानकोट एक्सप्रेस और दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के समय यानि करीब सवा छह बजे से कंप्यूटरों में खराबी आ गई। इसके चलते लोगों को ट्रेन की टिकट नहीं मिल सकी और कई लोगों को बिना टिकट ही यात्रा करनी पड़ी।