{"_id":"599847974f1c1bbb7d8b4a78","slug":"151503152023-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोग्राफी में दिखाया हुनर-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोग्राफी में दिखाया हुनर-City
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
कैमरे की क्लिक नजरिए पर निर्भर
सब हेड: बीयू में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हुई प्रतियोगिता
क्रासर
मंगलवार को होगी विजेताओं की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 51 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मंगलवार को विजेताओं की घोषणा होगी। वक्ताओं ने कहा कि कैमरा पकड़ने वाले का नजरिया फोटो को बेहतर बनाता है।
विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी पैन्युली ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रतिभागियों ने साबित कर दिया है कि ये उज्ज्वल भविष्य के लिए सक्रिय हैं। हमेशा पहला कदम ही महत्वपूर्ण होता है, उसके बाद रास्ते अपने आप बनते चले जाते हैं। प्रतियोगिता के बाद विभाग के प्रवक्ता सतीश साहनी ने छात्रों को फोटो खींचते समय बरती जाने वाली बारीकियां बताईं। प्रतियोगिता के संयोजक कौशल त्रिपाठी, उमेश कुमार ने बताया कि मोबाइल, कैमरे से खींची गई फोटो के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता कराई गईं। छात्रों को फोटोग्राफी के लिए बरसात, आराधना, शिशु या स्त्री और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय विषय दिए गए थे। शहर के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट ने प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 22 अगस्त को होगी। इस दौरान डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. अजय गुप्ता, उमेश शुक्ला, राघवेंद्र दीक्षित, जय सिंह मौजूद रहे।