{"_id":"5995a2bc4f1c1bf96a8b46bd","slug":"151502978748-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में करवाई मॉक ड्रिल-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में करवाई मॉक ड्रिल-City
Updated Thu, 17 Aug 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल में हुई मॉक ड्रिल
- फायरब्रिगेड की टीम ने बताई आग से बचाव की विधि
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को मॉक ड्रिल कराई गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड विभाग की टीम ने अस्पताल स्टाफ को आग से बचाव के तरीके बताए।
अस्पताल में दो घंटे से अधिक समय तक स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल में पूरी तरह आग लगने का सीन तैयार किया गया। इसके बाद अग्निशमन यंत्र चलाने, बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने, मौरंग डालने समेत आग बुझाने की तमाम तरीके बताए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 22 अग्निशमन यंत्र लगे मिले। सभी यंत्र ठीक हैं। मॉक ड्रिल में इन्हीं यंत्रों का प्रयोग भी किया गया।
नर्सिंगहोमों की जांच आज
15 अगस्त की छुट्टी के कारण रुकी नर्सिंगहोमों की जांच शुक्रवार से फिर शुरू होगी। इस दौरान जांच से छूट गए अस्पतालों में सुरक्षा इंतजाम परखे जाएंगे।