फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   पेट्रोल पम्प पर नहीं है यात्री प्रतिक्षालय

पेट्रोल पम्प पर नहीं है यात्री प्रतिक्षालय

Sat, 09 Sep 2017 03:27 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पम्प पर नहीं है यात्री प्रतिक्षालय
पेट्रोल पंप पर नहीं है यात्री प्रतीक्षालय
विज्ञापन

तालबेहट। नगर के पेट्रोल पंप पर कोई यात्री प्रतिक्षालय न होने से बाहर आने-जाने वाले यात्रिओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। नगर के लोगों ने इस संबंध में एक यात्री प्रतिक्षालय बनवाने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। नगर की आबादी इस समय लगभग दस हजार के करीब है। इसके अलावा कई गांव नगर की सीमा से लगें हुए है। प्रति दिन हजारों लोग नगर में बसों से आते जाते रहते हैं। यात्रिओं को बसों से उतरने के लिए पेट्रोल पंप, पुराना बस स्टैंड और नया बस स्टैंड है। सबसे अधिक सवारियां पेट्रोल पंप से आती जाती है। इसके बावजूद आज तक नगर पंचायत द्वारा यहां एक भी यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण नहीं कराया गया। इससे यहां बसों का इंतजार करने वाली सवारियों को दुकानदारों की दुकानों के आगे या सड़क पर खुली धूप और बारिश में खड़ा होना पड़ता है। इसके अधिक परेशानी उन महिलाओं को उठानी पड़ती है, जिनके साथ छोटे-छोटे बच्चें यात्रा करते हैं। नगर के लोगों ने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed