फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   15-year-old teenager commits suicide by hanging himself

15 साल के किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 10 Jun 2022 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
15-year-old teenager commits suicide by hanging himself
झांसी। कोतवाली थाना इलाके में बृहस्पतिवार को 15 साल के एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बड़ागांव गेट बाहर हजारी बाग के पास अनिल वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह बड़ाबाजार में एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं। रोजाना की तरह वो काम पर गए हुए थे। घर पर पत्नी ममता और दसवीं कक्षा में अध्ययनरत बेटा हर्ष (15) मौजूद था। दोपहर में हर्ष अपने कमरे में चला गया। जबकि, मां पास के ही कमरे में थी। कुछ समय बाद ममता हर्ष के कमरे में पहुंची तो वो फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पाकर अनिल मौके पर पहुंच गए। तत्काल हर्ष को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि अनिल और ममता का हर्ष इकलौता पुत्र था। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर हर्ष ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed