फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   15 feet high statue of Lakshmibai fell during rain

Jhansi News: बारिश के दौरान 15 फीट ऊंची लक्ष्मीबाई की प्रतिमा गिरी

Mon, 26 Aug 2024 02:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:46 PM IST
विज्ञापन
15 feet high statue of Lakshmibai fell during rain
:: फोटो :::
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना प्रेमनगर के नगरा स्थित रेलवे वर्कशॉप के पास लगी महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा रविवार रात अचानक प्लेटफार्म से नीचे जा गिरी। हादसे के समय आसपास कुछ लोग मौजूद थे लेकिन, सभी बाल-बाल बच गए। आरपीएफ एवं पुलिस बल की मदद से प्रतिमा को वहां से उठवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है।

रेलवे वर्कशॉप के पास प्लेटफार्म में स्थापित करीब 15 फीट ऊंची महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगी है। इसके ऊपर कोई छतरी नहीं है। आसपास के लोगों का कहना है कि बारिश की वजह से प्लेटफार्म के अंदर पानी का भराव हो रहा था। रविवार को भी काफी बारिश हुई। इसी वजह से मूर्ति रात में अचानक से नीचे गिर पड़ी। हालांकि मूर्ति को बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

आरपीएफ के सहायक संयुक्त आयुक्त मो.असलम का कहना है कि बारिश की वजह से मूर्ति नीचे गिरी। इससे कोई भी चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed