फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   15 dams filled to the brim due to heavy rains, rivers in spate

Jhansi News: झमाझम बरसात से लबालब हुए 15 बांध, उफनाईं नदियां

Sun, 10 Sep 2023 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
15 dams filled to the brim due to heavy rains, rivers in spate
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बुंदेलखंड इलाके में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से बेतवा एवं पहूज नदी उफनाने लगी है। वहीं इन नदियों के सहारे बुंदेलखंड के 32 में से 15 बांध लबालब भर गए हैं। जबकि कुछ बांध मामूली तौर पर खाली हैं। सिंचाई अफसरों का कहना है कि अधिकांश बांध सितंबर माह के आखिरी तक काफी हद तक भर जाएंगे। इन बांधों के भर जाने से झांसी समेत बुंदेलखंड में साल भर तक पीने के पानी समेत रबी सीजन में खेतों को भी पानी देने का इंतजाम हो गया है।
राजघाट, गोविंदसागर, माताटीला, पारीछा एवं अर्जुन बांध ही साल भर तक पूरे बुंदेलखंड की प्यास बुझाते हैं। रबी की सिंचाई में खेतों को पानी देने के साथ ही पूरे साल पीने का पानी इनसे ही मिलता है। झांसी मंडल तो पूरी तरह माताटीला बांध पर निर्भर है। इस वजह से इस बांध के भरने का सबको इंतजार रहता है। वहीं, अर्जुन बांध को भी झांसी से ही पानी मिलता है। सिंचाई अफसरों के मुताबिक अगस्त माह तक माताटीला बांध करीब 3 फुट तक खाली रह गया था। इस वजह से भी सितंबर माह की बारिश का बेसब्री से इंतजार था। पिछले तीन दिन से बेतवा नदी के मध्य प्रदेश समेत बुंदेलखंड के कैचमेंट इलाके में बारिश हो रही है। इस वजह से बेतवा नदी उफान पर है। इससे राजघाट, माताटीला, सुकुवां ढुकुवां, पारीछा समेत अन्य बांध करीब-करीब पूरा भर चुके। पहूंज, लखेरी और केन नदियों पर बने बांध भी भरने वाले हैं। माताटीला बांध के एक्सईएन मो.फरीद के मुताबिक बारिश की संभावनाओं को देखते हुए इन बांधों के भी पूरी तरह से भर जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इनसेट
पहूंज नदी के उफनाने से टूटा भांडेर-मोंठ कस्बे का संपर्क
पहूंज नदी के उफनाने से भांडेर-मोंठ कस्बे के बीच शाहपुर रपटा पानी में डूब गया। इस वजह से आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने रपटे पर बैरिकेटस लगाकर पुल पर जाने का रास्ता बंद कर दिया। इस रपटे के बंद हो जाने से भांडेर जाने वाले लोगों को चिरगांव अथवा समथर की तरफ से घुमकर जाना पड़ा। इस वजह से करीब 40 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

झांसी मंडल के प्रमुख बांध में मौजूद जल स्तर
बांध का नाम पूर्ण जलस्तर (मीटर में) मौजूदा जलाशय (मीटर में)
राजघाट 371 369.95
माताटीला 308.46 308.21
गोविंद सागर 363.93 363.60
शहजाद 321.80 320.10
ढुकुवां 273.71 271.12
पारीछा 194.65 193.21
डोंगरी 272.20 270.70
पहूंज 234.09 234.06
लखेरी 185.20 184.30
अर्जुन 176.17 176.17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed