{"_id":"5956ad3a4f1c1b423b8b4a71","slug":"149885271316-taldehate-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन कल्याण सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन कल्याण सम्मेलन
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन कल्याण सम्मेलन में भाजपाइयों ने गिनाई उपलब्धियां
तालबेहट (ललितपुर)। दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को नगर में जन कल्याण सम्मेलन हुआ। इसमें वक्ताओं ने भाजपा की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। नगर के एक बारात घर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक प्रदेश महामंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का वर्णन करते हुए कहा कि इससे कई गरीब परिवारों को निशुल्क गैस संयोजन दिए गए। मुद्रा लोन द्वारा बेरोजगारों को ऋण देकर स्वाभालंबी बनने का मौका दिया गया। भाजपा समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए कृत संकलिप्त है। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, विधायक रामरतन कुशवाहा, प्रदीप चौबे सहित कई नेताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेश कुमार ने और संचालन दिवाकर नाथ ने किया। कार्यक्रम में उमाशंकर भौडेलें, राजू चौबे, डा0 प्रीतम कुशवाहा, दिनेश रिछारिया, पहलवान राजपूत, लक्ष्मी शर्मा मौजूद रहें।