{"_id":"59b564d44f1c1be87f8b5940","slug":"141505060052-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से मेडिकल कॉलेज के ‘बही-खाते’ की जांच-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से मेडिकल कॉलेज के ‘बही-खाते’ की जांच-City
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज का लोगो
.....................................
आज से मेडिकल कॉलेज के ‘बही-खाते’ की जांच
- शासन ने भेजी 12 सदस्यीय कमेटी
- 56 बिंदुओं पर तैयारी होगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की विस्तृत जांच सोमवार से शुरू होगी। शासन ने 12 सदस्यीय कमेटी को 56 बिंदुओं की जांच के लिए भेजा है। दो दिवसीय दौरे पर आई टीम जांच कर रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। रविवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने विभागाध्यक्षों के साथ मिलकर जांच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के बाद से प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बेहद सख्त और सतर्क है। स्वास्थ्य व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। अब सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेजों की जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार से 12 सदस्यीय कमेटी मेडिकल कॉलेज की जांच शुरू करेगी। 56 बिंदुओं के प्रोफॉर्मा पर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मंगलवार तक टीम मेडिकल कॉलेज के विभाग, वार्ड, इमरजेंसी, स्टोर, हॉस्टल, कार्यालय, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक, ट्रामा सेंटर आदि का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी। टीम देखेगी कि बजट को कहां-कहां खर्च किया गया। खर्च हुआ तो यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट शासन को भेजा गया या नहीं। इसके अलावा शासन की ओर से भेजी गई मशीनों का क्या हुआ। टीम के सामने कैंसर रोगियों की सिकाई के लिए लाई गई कोबॉल्ट मशीन की दुर्दशा भी उजागर हो सकती है।
इन बिंदुओं पर होगी जांच
शिक्षकों व कर्मचारियों की संख्या, स्ट्रलाइजेशन, उपकरणों की स्थिति, निक्कू, वार्ड व आईसीयू की स्थिति, मर्ज के हिसाब से दवाइयों की उपलब्धता, हॉस्टल की स्थिति, सफाई व्यवस्था, उपकरणों की क्रियाशीलता, फायर फाइटिंग सिस्टम, बजट व वित्तीय व्यवस्था, मेडिकल बायोवेस्ट डिस्पोजल, बेड की स्थिति, शिक्षण कार्य, पठन-पाठन का स्तर आदि।