{"_id":"59590d884f1c1b854d8b4c92","slug":"141499008392-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएससी फोरेंसिक साइंस में 38 फीसदी ने छोड़ दी परीक्षा-Dehat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएससी फोरेंसिक साइंस में 38 फीसदी ने छोड़ दी परीक्षा-Dehat
Updated Sun, 02 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयू का लोगो लगाएं
.............................
एमएससी फोरेंसिक साइंस में 38 फीसदी ने छोड़ दी परीक्षा
- 12 फीसदी छात्र-छात्राओं ने नहीं दी बीयू की प्रवेश परीक्षा
- तीन पालियों में हुई 25 कोर्सों की परीक्षा, शांतिपूर्ण संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में दो जुलाई को हुई प्रवेश परीक्षा में 12 फीसदी से अधिक छात्र-छात्राओं ने दूरी बना ली। सबसे अधिक एमएससी फोरेंसिक साइंस में छात्र अनुपस्थित रहे। तीन पालियों में हुई परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
बीयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के जरिए भरी जाने वाली सीटों के ऑनलाइन फॉर्म 20 जून तक भरे गए थे। रविवार को 25 विषयों की प्रवेश परीक्षा बीयू कैंपस में तीन पालियों में हुई। सुबह 9 से 11 बजे की पाली में साइंस ब्लॉक में एमएड, आईटी बिल्डिंग में एलएलबी, इंजीनियरिंग बिल्डिंग में बीपीएड, एमएसडब्ल्यू, एमएफसी की परीक्षा हुई। दोपहर एक से तीन बजे की पाली में परीक्षा भवन में बीएससी एग्रीकल्चर, बीएएलएलबी, डीफार्मा की परीक्षा हुई। जबकि, शाम चार से छह की पाली में इंजीनियरिंग बिल्डिंग में एमएससी एग्रीकल्चर, साइंस ब्लॉक में एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायोमेडिकल साइंस, एमएससी इनवॉयरमेंट साइंस, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी फूड टेक, एमएससी बॉटनी, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी बिल्डिंग में एमएससी मैथ्स, एमएससी स्टैटिक्स, एमफार्मा, एलएलएम, परीक्षा भवन, एमएससी फिजिक्स, एमएससी जूलोजी विषय का फॉर्म भरने वाले छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। सबसे ज्यादा एमएससी फॉरेंसिक साइंस में 38 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह एमएसडब्ल्यू में 31, एमफार्मा में 30, बीएएलएलबी व एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में 25-25, एलएलएम में 15, एमएससी फिजिक्स में 14, बीपीएड व एमएड में 12-12, एलएलबी में 10 प्रतिशत छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
इस दौरान परीक्षा भवन में कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे और कंट्रोल रूम में कुलसचिव वीएन सिंह ने जाकर व्यवस्था देखी। परीक्षा की मुख्य समन्वयक प्रो. रोचना श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के लिए 8758 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 7648 ने परीक्षा दी और 1110 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
‘जले’ पर पड़ा ‘नमक’
बीयू कैंपस में चल रहे कई कोर्सों में सीट के मुकाबले काफी कम छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। रविवार को हुई परीक्षा में आवेदन से भी कम छात्र आए। 60-60 सीटों वाले कोर्स एमएसडब्ल्यू में 29 आवेदकों में नौ, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स में सात आवेदकों में तीन, एमएससी स्टैटिक्स में आठ पंजीकृत छात्रों में एक छात्र ने परीक्षा छोड़ दी। हालांकि, एमएफसी में सभी आठ विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं, 40-40 सीट वाले कोर्स एमएससी बायोकेमिस्ट्री में 17 पंजीकृत में दो, एमएससी बायोमेडिकल साइंस में छह आवेदकों में दो छात्रों ने और 30-30 सीटों वाले कोर्स एमएससी इन्वायरमेंट साइंस में आठ आवेदकों में दो, एमफार्मा में 20 आवेदकों में छह ने परीक्षा छोड़ी।