फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   141 pregnaint women send money to JSY

गड़बड़झाला: 141 प्रसूताओं को कर दिया दो बार जेएसवाई का भुगतान

Sat, 03 Jul 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
141 pregnaint women send money to JSY
झांसी। जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत किए जा रहे भुगतान में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। झांसी में 141 प्रसूताओं को दो बार पैसे का भुगतान कर दिया गया। शासन स्तर पर मामला पकड़ में आने पर सीएमओ से रिपोर्ट तलब की गई है। ये हाल तब है, जब कई लाभार्थियों को महीनों से जेएसवाई का पैसा खाते में नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की लाभार्थी को संस्थागत प्रसव पर 1400 और शहरी क्षेत्र की लाभार्थी को एक हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की आशा को 600 और शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ता को 400 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। झांसी में इस योजना में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। एक तरफ लाभार्थी पैसे के भुगतान को महीने तरसते रहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई लाभार्थियों को एक नहीं दो-दो बार भुगतान कर दिया जा रहा है। शासन स्तर पर ये मामला पकड़ में आ गया है। इस पर मातृ स्वास्थ्य के महाप्रबंधक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि झांसी में 141 प्रसूताओं को दो बार भुगतान कर दिया है। इससे 3.89 लाख रुपये का सरकार को नुकसान हुआ है। शासन स्तर पर ये मामला पकड़ में आने के बाद मातृ स्वास्थ्य के महाप्रबंधक ने सीएमओ से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

एक तरफ कम भुगतान पर हो रहीं कार्रवाई
15 जून को हुईं जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में एक भी भुगतान न करने पर महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शाहिदा परवीन का डीएम ने वेतन रोक दिया था। उनके अलावा मिलिट्री अस्पताल, नगरा और पुलिया नंबर नौ स्वास्थ्य केंद्रों ने भी एक भी लाभार्थी का भुगतान 15 जून तक नहीं किया था। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब भुगतान की प्रक्रिया तेज हो गई है। इन चारों चिकित्सा इकाइयों ने भी कइयों का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक इस संबंध में कोई भी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। यदि ऐसा कोई मामला है तो पत्र मिलने के बाद शहर और ब्लॉक स्तर पर डिलीवरी कराने वाली स्वास्थ्य इकाइयों से जवाब मांगेंगे। जवाब आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एनके जैन, नोडल अधिकारी, जेएसवाई झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed