{"_id":"675de0b0f748004a29080bc5","slug":"132kv-sub-station-to-be-built-in-mustra-for-rs-20-crore-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-453629-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मुस्तरा में 20 करोड़ रुपये में बनेगा 132केवी सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मुस्तरा में 20 करोड़ रुपये में बनेगा 132केवी सब स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कानपुर बाईपास स्थित गांव मुस्तरा में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से 132केवी सब स्टेशन बनेगा। इसका पूरा मसौदा शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि 15 जनवरी पर मसौदा स्वीकृत होने की उम्मीद है।
बिजली की खपत बढ़ने से शहरवासियों ने मई, जून और जुलाई में गंभीर बिजली संकट झेला। इस पर गुस्साई जनता सड़क पर उतर गई और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के हालात हो गए। बिजली अफसरों ने उच्चाधिकारियों को बताया कि यदि समय रहते नए सब स्टेशन नहीं बनाए गए तो आने वाली गर्मी में गंभीर बिजली संकट पैदा होगा। इसके चलते, गांव मुस्तरा में 132केवी सब स्टेशन बनाने का फैसला हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि कोशिश है कि आगामी गर्मी तक सब स्टेशन शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि मुस्तरा में 132केवी सब स्टेशन 20 करोड़ रुपये में बनाने का पूरा मसौदा मुख्यालय भेज दिया गया है। जनवरी के मध्य तक स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। ब्यूरो