फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   तीन साल बाद सबसे अगड़ा इलाका बनेगा बुंदेलखंड-LTP

तीन साल बाद सबसे अगड़ा इलाका बनेगा बुंदेलखंड-LTP

Fri, 15 Feb 2019 09:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
तीन साल बाद सबसे अगड़ा इलाका बनेगा बुंदेलखंड-LTP
तीन साल बाद सबसे अगड़ा इलाका बनेगा बुंदेलखंड
विज्ञापन

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती को बोलने का मौका मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर बनने से भारत सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास के लिए प्रधानमंत्री ने जितनी सौगातें दी हैं, उससे बुंदेलखंड आने वाले तीन साल में हिंदुस्तान का सबसे अगड़ा इलाका बनेगा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के लिए गरौठा तहसील की 200 हेक्टेयर जमीन प्रदेश सरकार ले चुकी है। कॉरिडोर के प्लान के लिए आईआईटी कानपुर और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी को सहयोगी बनाया गया है। यह बहुत महत्वपूर्ण योजना है, जिससे बुंदेलखंड के युवाओं का पलायन रुकेगा और डिफेंस कॉरिडोर से देश की सुरक्षा में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अब तक सिर्फ दो सौ गांवों में पाइप पेयजल योजना चल रही है, जबकि ढाई हजार गांवों में शुद्ध पेयजल नहीं है। रेल कारखाना, रेल ट्रैक दोहरीकरण, सिंचाई परियोजना और पाइप पेयजल योजना शुरू की गई है। इससे बुंदेलखंड के लोगों को बहुत फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री ने लड़ाई शुरू की है। यह देश की लड़ाई बननी चाहिए। आतंकवाद का नामोनिशान मिटाने का नेतृत्व भारत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि पुलवामा की घटना के बाद से पूरा हिंदुस्तान क्रोध, शोक व क्षोभ है। बुंदेलखंड की धरती झांसी की रानी और महाराज छत्रसाल की वीरता के कारण चर्चित हुई है। एक्सप्रेस-वे और चालीस हजार करोड़ रुपये निवेश होने से बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed