फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   123 percent selection in Kanya Sumangala Yojana

कन्या सुमंगल योजना: लक्ष्य के सापेक्ष 123 प्रतिशत का चयन

Fri, 20 Aug 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
123 percent selection in Kanya Sumangala Yojana
झांसी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए मंडल में लक्ष्य के सापेक्ष 123 फीसदी लाभार्थियों को चिह्नित कर लिया गया है। मंडल को दिए गए 4900 नए लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष 5939 का चयन हुआ है। इन सभी लाभार्थियों को 21 अगस्त को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना मार्च 2019 में शुरू हुई। तब से अब तक मंडल में 21380 लाभार्थियों को लाभ पहुंचा दिया गया है, जिसमें झांसी से 9305, जालौन से 4255 और ललितपुर से 7820 लाभार्थी हैं। मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडे के निर्देश पर 27 जुलाई से 18 अगस्त के बीच सभी मंडलों को नए लाभार्थी चिह्नित करने के लिए लक्ष्य दिया गया था। झांसी को 2000, जालौन को 1700 और ललितपुर को 1200 का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

4900 लक्ष्य के सापेक्ष झांसी में 2782, जालौन में 1727 और ललितपुर में 1430 लाभार्थियों को चिह्नित कर ऑनलाइन फॉर्म भरवा दिए गए हैं। इन सभी लाभार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा 21 अगस्त को खातों में धनराशि भेजी जाएगी। प्रतीकात्मक तौर पर सभी जनपदों में और मुख्यालय पर भी कुछ लाभार्थियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समान लिंगानुपात व कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को सुदृढ़ करने, बालिका के परिवार को आर्थिक मदद और बालिका के प्रति आमजन की सोच में बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शुरू की गई। इसके अंतर्गत बेटियों के जन्म पर पात्र लाभार्थियों को उनके जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक 15000 की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि 6 किस्तों में मिलती है।
ये है पात्रता और धनराशि
- योजना का लाभ पाने के लिए उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों और वार्षिक आय तीन लाख से कम हो।
- योजना के तहत बालिका के जन्म पर 2000 रुपये।
- एक साल का टीकाकरण पूरा होने पर 1000 रुपये।
- कक्षा-1 में प्रवेश के समय 2000 रुपये।
- कक्षा-6 में प्रवेश के समय 2000, नवीं में प्रवेश के समय 3000 रुपये।
- 10वीं, 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर डिग्री या दो वर्षीय या अधिक डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर 5000 एकमुश्त सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed