फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   122 development works will be done in the metropolis with Rs 19 crores

Jhansi News: 19 करोड़ से महानगर में कराए जाएंगे 122 विकास कार्य

Wed, 07 Aug 2024 05:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
122 development works will be done in the metropolis with Rs 19 crores
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। नगर निगम करीब 19 करोड़ रुपये से महानगर के अंदर 122 विभिन्न विकास कार्य कराएगा। इसमें गली, नाली, खंडजा की मरम्मत समेत अन्य कार्य शामिल हैं। लंबे समय से पार्षदों को इन कार्यों का इंतजार था। निगम अफसरों के मुताबिक निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। बारिश खत्म होने के बाद यह कार्य आरंभ कराए जाएंगे।

यह सभी कार्य नगर निगम विकास निधि के जरिए कराए जाएंगे। इसके जरिए अधिकांश महानगर की गली, नाली, खंड़जा सुधार जैसे कार्य शामिल किए गए हैं। निगम अभियंताओं के मुताबिक, वार्ड नंबर 33 में ओम शांति नगर में वॉल फाउंटेन का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, वार्ड नंबर 52 के मुकरयाना की विभिन्न गलियों में सड़क, नाली, पुलिया मरम्मत का कार्य, वार्ड नंबर 33 बाहर ओरछा गेट टील मोहल्ले में राहुल साहू के मकान से कुआं तक नाली एवं सड़क मरम्मत, वार्ड नंबर 42 में महेंद्र श्रीवास से राधे साहू होते हुए नवल साहू के मकान तक नाली एवं एपेक्स का काम, वार्ड नंबर 9 सारंध्रा नगर में डिवाइडर पार्क के सौंदर्यीकरण, वार्ड नंबर 43 सीपरी बाजार के नेहरू पार्क में फाउंटेन मरम्मत कार्य, वार्ड संख्या 47 में मिनर्वा के पीछे डा.कंचन वाली गली से पूर्व मेयर किरण बुक सेलर की दुकान से होते हुए नाली, पुलिया एवं सड़क मरम्मत का कार्य, वार्ड संख्या 50 में बड़ागांव गेट बाहर तलैया में छदामी के मकान से बड़ा कुआं की सफाई का काम, वार्ड 31 लहरगिर्द में गणेश चौराहा से अंकित ट्रेडर्स के बीच नाला कवर्ड, वार्ड नंबर 58 में स्काई टॉवर के सामने से नाली निर्माण, वार्ड नंबर 36 प्रेमगंज में राममंदिर के सामने पुलिया से आगे नाला मरम्मत, वार्ड नंबर 13 कोछाभांवर में विभिन्न कार्य, वार्ड नंबर 53 मैथिलीशरण गुप्ता पार्क के सौंदर्यीकरण का काम, वार्ड नंबर 34 नई बस्ती के अंतर्गत विभिन्न गलियों में नाली, पुलिया एवं सड़क मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर के अन्य वार्डों में इसी तरह के कार्य होंगे। अधिशासी अभियंता एमके सिंह के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य आरंभ कराया जाएगा। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed