{"_id":"5cb1f8b6bdec2214696176cb","slug":"121555167414-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे भगवान श्रीराम! अबकी पूरे कर दो काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे भगवान श्रीराम! अबकी पूरे कर दो काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हे भगवान श्रीराम! अबकी पूरे कर दो काम
झांसी। मऊरानीपुर में शनिवार को रामनवमी पर निकाली गई भगवान श्री राम की शोभायात्रा में प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। भगवान श्री राम से अबकी बार लगा दो नैया पार का वरदान मांगा। इस दौरान तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने यह सतर्कता जरूर बरती कि अलग-अलग समय पर यह शामिल हुए। इससे प्रत्याशियों व समर्थकों का एक दूसरे से आमना- सामना नहीं हो सका। भगवान श्रीराम की शोभायात्रा के दौरान उन्होंने वोट भी मांगकर एक पंथ दो काज का काम किया।
जिले के मऊरानीपुर में ‘रामनवमी’ व ‘हनुमान जयंती’ पर भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस शोभा यात्रा में हजारों लोग शामिल होते हैं। पूरा नगर भक्तिमय हो जाता है। शोभा यात्रा को सफल बनाने में नगर के सभी लोगों की सहभागिता रहती है। बस स्टैंड के पास सरकारी अस्पताल परिसर में स्थित संकट मोचक हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा प्रारंभ होने के बाद नगर भ्रमण करती हुई वापस मंदिर पर समापन होता है।
शनिवार को इस शुभ दिन को भुनाने में लोकसभा प्रत्याशी भी पीछे नहीं रहे। दोपहर 12.10 बजे भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने मऊरानीपुर पहुंचकर संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रीराम दरबार की पूजन अर्चना की। इसके बाद शोभा यात्रा का शुभारंभ हो गया। समर्थकों के साथ उन्होंने शोभा यात्रा से आगे निकलकर जनसंपर्क शुरू कर दिया। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए पहले से ही लोग बाजार की दुकानों के बाहर खड़े और बैठे थे। हर जगह श्रद्धालुओं की भीड़ थी। ऐसे में प्रत्याशी के लिए मतदाता तक पहुंचाना भी आसान हो गया। लोगों को बार- बार नमन करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने वोट मांगे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही अलग- अलग वक्त पर सपा- बसपा गठबंधन प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह व कांग्रेस प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा भी समर्थकों के साथ मंदिर पर पहुंच गए। मंदिर में दर्शन करने के बाद भगवान श्री राम से जीत का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद तेज धूम में ही शोभा यात्रा में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने भी लोगों से वोट मागे। बाजार में अलग- अलग जगह तीनों प्रत्याशियों के पहुंचने पर शोभा यात्रा भी चुनावी लगने लगी। भगवान के जयकारों के बीच प्रत्याशियों के भी नारे लगने लगे। लोगों ने भी प्रत्याशियों को हाथों हाथ लिया। लोग प्रत्याशियों को एक नजर देखने के लिए उतावले दिखे।