{"_id":"5c54b44ebdec22738813afdb","slug":"121549055054-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी अमावस्या पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन
झांसी। चित्रकूट धाम में माघ मौनी अमावस्या पर दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन झांसी से मानिकपुर के बीच होगा। इनका संचालन तीन से छह फरवरी तक होगा।
इनमें एक मेला स्पेशल ट्रेन झांसी से सुबह 10.10 बजे चलकर शाम 6.30 बजे मानिकपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मानिकपुर से शाम सात बजे चलकर रात 2.10 बजे झांसी आएगी। इस ट्रेन को प्रत्येक स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है। दूसरी मेला स्पेशल झांसी से शाम सात बजे रवाना होकर रात तीन बजे मानिकपुर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी मानिकपुर से सुबह 3.30 बजे प्रस्थान कर झांसी सुबह 11.30 बजे आएगी। इस अवधि में झांसी- बांदा पैसेंजर मानिकपुर तक व अप और डाउन की बुंदेलखंड एक्सप्रेस को बहिलपुरवा, शिवरामपुर, बदौसा, खैराड़ा व रानीपुर रोड स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।
खजुराहो ललितपुर के बीच स्पेशल ट्रेन
झांसी। सेना भर्ती के मद्देनजर चार फरवरी से 18 फरवरी तक एक स्पेशल ट्रेन का संचालन खजुराहो से ललितपुर के बीच होगा। इसमें खजुराहो से ट्रेन दोपहर 3.30 बजे चलकर ललितपुर शाम 6.45 बजे और ललितपुर शाम 7.40 बजे चलकर खजुराहो रात 10.55 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन को रास्ते में छतरपुर, इशानगर, खरगापुर, टीकमगढ़ और उदयपुरा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।