फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शौचालय बनवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, कई मामले पकड़े

शौचालय बनवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, कई मामले पकड़े

Wed, 02 Aug 2017 03:10 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
शौचालय बनवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, कई मामले पकड़े
शौचालय बनवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, कई मामले पकड़े
विज्ञापन

झांसी। शहर में शौचालय बनवाने के नाम पर कई लोगों ने सरकार से पैसा तो ले लिया, लेकिन हकीकत में बनवाए ही नहीं। सत्यापन में पोल खुल गई। अब इन पर एफआईआर करवाई जाएगी। भट्टागांव में पांच ऐसे लोगों के नाम पर पैसा भेज दिया गया, जिन्होंने ट्रिक फोटोग्राफी के जरिए अलग - अलग व्यक्तियों की फोटो अपलोड कर दी, पर जांच में पकड़ लिए गए। अब पैसा वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है।
शौचालय बनवाने के लिए 10,510 लोगों के फार्म स्वीकृत हुए थे। इनको पहली किस्त का पैसा चार हजार रुपये दे दिया गया था। अब दूसरी किस्त का पैसा आ गया है। पहली किस्त के पैसे का उपयोग किया है या नहीं, इसका सत्यापन किया जा रहा है। पहली किस्त से शौचालय का गड्ढा पक्का कर लैट्रिन सीट फिट करानी थी। सत्यापन के दौरान कई दिलचस्प मामले सामने आ रहे हैं। भट्टागांव के अशोक कुमार ने गड्ढा के साथ नीले कपड़े पहनकर गैंती लिए फोटो खिंचवा कर आवेदन के साथ लगा दी। इतना ही नहीं उसी व्यक्ति ने विवेक नाम से वही नीले रंग के कपड़े, एक सी कद काठी और दूसरे चेहरे वाली फोटो लगा दी। सत्यापन के दौरान सफाई निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव को शक हुआ तो उन्होंने पड़ताल की। पता चला कि एक ही व्यक्ति ने नाम बदलकर दो आवेदन कर दिए थे। जब पहली किस्त का पैसा खर्च के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं दे सका। अब नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह विजय कुमार नामक व्यक्ति ने भी ऐसा ही किया। उसने एक गड्ढा खुदवाया और उसी के किनारे बैठकर धनीराम और विजय कुमार के नाम से अलग- अलग फोटो लगाकर पहली किस्त का पैसा ले लिया। सत्यापन में पोल खुलने पर इन्हें भी नोटिस जारी कर दिया है। दो और मामले भी इसी तरह के सामने आए हैं, जिसमें एक व्यक्ति ने दो अलग-अलग फोटो खिंचवाकर पहली किस्त का पैसा ले लिया है। सफाई निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अब सभी को नोटिस दिया गया है, यदि पैसा वापस नहीं करेंगे तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed