फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 thousand devotees gathered at the station to go to Prayagraj

Jhansi News: प्रयागराज जाने के लिए स्टेशन पर उमड़े 12 हजार श्रद्धालु

Sun, 16 Feb 2025 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
12 thousand devotees gathered at the station to go to Prayagraj

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। महाकुंभ जाने के लिए शनिवार की शाम झांसी रेलवे स्टेशन पर 12 हजार से अधिक श्रद्धालु उमड़ पड़े। उन्हें प्रयागराज पहुंचाने के लिए रेलवे को आनन-फानन में पांच घंटे के भीतर आठ स्पेशल ट्रेनें संचालित करनी पड़ गईं। इस दौरान रेलवे के अधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ मोर्चा संभाले रहे।


साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से तमाम सारे लोगों ने रविवार को महाकुंभ में स्नान करने की योजना बनाई थी, जिसके चलते शनिवार की शाम प्रयागराज जाने के लिए बारह हजार से अधिक श्रद्धालु वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। अचानक भीड़ बढ़ने पर आरपीएफ कमांडेंट विवेकानंद नारायण, जीआरपी एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम प्रथम अमन वर्मा और रेलवे के अन्य अधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ और जीआरपी कर्मी लाउडस्पीकर के माध्यम से ट्रेनों के श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने में जुटे रहे। इस दौरान, रेलवे ने शाम छह से रात 11 बजे के बीच प्रयागराज के लिए आठ स्पेशल ट्रेनें संचालित कीं। तब कहीं जाकर भीड़ कम हो पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed