{"_id":"6620480fa334bfd7cc0e8784","slug":"12-pairs-of-summer-special-trains-will-stop-in-jhansi-jhansi-news-c-360-1-jh11006-105149-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी में रुकेंगीं 12 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी में रुकेंगीं 12 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें
Thu, 18 Apr 2024 03:37 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
झांसी। गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने की तैयारी की है। झांसी में ही महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात जाने वालीं 12 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव होगा। झांसी में बरौनी-ग्वालियर स्पेशल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे स्पेशल एक्सप्रेस, प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल, छत्रपति शिवाजी महाराज-गोरखपुर स्पेशल, गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज स्पेशल एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस, पुरी-निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल एक्सप्रेस, रानी कमलापति-प्रतापगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस, वलसाड-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल, पुणे-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस का ठहराव होगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुविधा के लिए झांसी में 12 जोड़ी समर स्पेशल एक्सप्रेस का ठहराव होगा। ब्यूरो
विज्ञापन