फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 girls back hostel

हॉस्टल में लौटीं 12 छात्राएं, बाकी सोमवार तक आएंगी

Sat, 08 Oct 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
12 girls back hostel
झांसी। छत पर किसी के होने की आहट के बाद दहशत में आईं महिला पॉलिटेक्निक के हॉस्टल की 12 छात्राएं दो दिन बाद लौट आई हैं। बाकी, 51 छात्राओं के सोमवार तक हॉस्टल आने का दावा पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रशासन कर रहा है। उनका कहना है कि छात्राओं में किसी भी तरह का डर नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार रात 12:30 बजे छात्राओं को छात्रावास की छत पर किसी के होने की आहट सुनाई दी थी। उन्हें ऐसा लग रहा था कि जैसे छत पर कई लोग चल रहे हों। सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच में कोई नहीं मिला था। अगले दिन बुधवार को दहशत में आकर 63 छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ दिया था। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पॉलिटेक्निक का जायजा लिया था। पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को फोन करके विश्वास दिलाया कि किसी को भ्रम हुआ था। कोई भी व्यक्ति हॉस्टल की छत पर नहीं था। जांच-पड़ताल में कुछ नहीं मिला है। इसलिए सभी छात्राएं हॉस्टल आ जाएं। शुक्रवार को 12 छात्राएं मुख्य छात्रावास में लौट आईं। वहीं, देर शाम पॉलिटेक्निक कैंपस की झाड़ियों को जेसीबी से हटवाया गया।
विज्ञापन

ये बोली छात्राएं
सभी छात्राएं हॉस्टल छोड़कर जा रही थीं, तो मैं भी अपना सामान लेकर रिश्तेदार के घर चली गई थी। शिक्षकों ने फोन करके भ्रम होने की बात कही तो लौट आई। - जाह्नवी शाही
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल की सभी छात्राएं एक-दूसरे से किसी के छत पर होने की बात कह रही थीं। सिर्फ सुनी हुई बात थी। कोई मिला नहीं। मगर डर की वजह से हॉस्टल से चले गए थे। - आकृति मौर्य
कई छात्राएं हॉस्टल आ गई हैं। जिनके घर दूर दराज हैं, उन्हें लौटने में सोमवार तक का समय लगेगा। अब हॉस्टल के आसपास सफाई भी हो गई है। अब डर नहीं रहा। - श्रीजा राय

हॉस्टल के आसपास की सफाई करवाई जा रही है। छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है, सब वहम था। 12 छात्राएं हॉस्टल लौट आई हैं। छात्राएं अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। - एलएस यादव, प्रधानाचार्य, महिला पॉलिटेक्निक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed