फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 crore road tax of transport department in Jhansi, vehicle owners are sitting

Jhansi News: झांसी में परिवहन विभाग का 12 करोड़ रोड टैक्स दबाए बैठे हैं वाहन मालिक

Fri, 07 Jul 2023 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
12 crore road tax of transport department in Jhansi, vehicle owners are sitting
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जनपद के करीब सात हजार वाहन मालिक परिवहन विभाग का 12 करोड़ दबाए बैठे हैं। इन वाहन मालिकों ने कई साल से महकमे को टैक्स चुकता नहीं किया। टैक्स वसूलने में नाकाम रहने पर अब शासन ने परिवहन अफसरों पर सख्ती करते हुए वसूली तेज करने का निर्देश दिया है। शासन के फरमान के बाद अब बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी करने की कार्रवाई आरंभ की गई है।
सड़कों पर दौड़ रहे सैकड़ों की संख्या में स्कूली वाहन, यात्री बस, मालवाहक वाहनों से परिवहन विभाग रोड टैक्स वसूलता है लेकिन, जनपद के 9542 वाहन मालिक ऐसे सामने आए, जिन्होंने कई साल से रोड टैक्स अदा नहीं किया। जांच पड़ताल में मालूम चला कि बड़ी संख्या में ऐसे भी वाहन चालक हैं जिन्होंने दस साल से वाहनों का फिटनेस ही नहीं कराया। कई वाहन कबाड़ में चले गए लेकिन, वाहन मालिकों ने आरटीओ कार्यालय को इस बारे में नहीं बताया। इससे इन गाड़ियों के नंबर परिवहन विभाग में दर्ज हैं। उनका टैक्स भी हर साल बढ़ता जा रहा है। परिवहन विभाग के अफसरों के मुताबिक अभी तक जनपद में कुल 12 करोड़ की देनदारी हो चुकी। इनमें से 2 हजार से अधिक वाहन मालिक ऐसे हैं जिन्होंने पिछले दस साल से टैक्स नहीं चुकाया। इनमें से कई वाहन ऐसे भी हैं जो नष्ट हो गए लेकिन, रजिस्ट्रेशन नंबर अभी भी बरकरार रहने की वजह से उनके ऊपर टैक्स लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे वाहन मालिकों को भी नोटिस भेजी गई है।
विज्ञापन

इनसेट
बगैर फिटनेस के दौड़ रहे दो हजार वाहन
आंकड़ों के मुताबिक करीब दो हजार वाहन ऐसे हैं, जिनका कई साल से फिटनेस नहीं कराया गया। ऐसे वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यह वाहन कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इनमें स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहन भी शामिल हैं। हालांकि परिवहन अफसरों का कहना है कि ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की तैयारी है। परिवहन विभाग की वेबसाइट पर गाड़ियों, उनके स्वामी का नाम समेत अन्य विवरण दर्ज हैं। फिटनेस न कराने वाले वाहनों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर लिया गया है। उनको नोटिस भी भेजी गई है। इन बकायेदारों ने अगर समय पर बकाया चुकता नहीं किया तब इनके खिलाफ आरसी जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।
आरआर सोनी
आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed