{"_id":"5c66d4f9bdec227371485f53","slug":"11550243065-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 मार्च से हॉकी का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा-DHT","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 मार्च से हॉकी का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा-DHT
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 मार्च से हॉकी का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर
झांसी। उत्तर प्रदेश के पांच आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए ध्यानचंद स्टेडियम में 11 मार्च से हॉकी का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा। यह कैंप जिले में पहली बार लग रहा है। इसमें प्रदेश के चुनिंदा 70 बालक और 25 बालिकाएं शामिल होंगी। कैंप में प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर इनका चयन आवासीय छात्रावासों के लिए होगा।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की भूमि ने कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी दिए हैं। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ बिछने के बाद इस खेल के प्रति युवाओं में लगाव तेजी से बढ़ा है। यही कारण है कि खेल निदेशालय के निर्देश पर कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं झांसी में हो चुकी हैं। अब निदेशालय ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि हॉकी में सैफई, रामपुर, वाराणसी और लखनऊ में बालक वर्ग और लखनऊ में बालिका वर्ग का आवासीय छात्रावास है। 11 मार्च से 25 मार्च तक लगने वाले इस शिविर में 70 बालक व 25 बालिकाएं हिस्सा लेंगी। कैंप में प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर ही इनका चयन छात्रावास के लिए होगा। शिविर में मुरादाबाद के रंजीत राज, लखनऊ के परमजीत सिंह और हरदोई की पूनम लता राज प्रशिक्षण देंगी।
उनके अनुसार कैंप में प्रतिभाग करने के लिए पहले प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स व चयन प्रक्रिया झांसी के ध्यानचंद स्टेडियम में होगी। इसमें एक मार्च से तीन मार्च तक बालक तथा चार व पांच मार्च को बालिकाओं का ट्रायल्स व चयन होगा। इस चयन ट्रायल्स में शामिल होने के लिए मंडल स्तर पर चयन व ट्रायल्स 20 फरवरी को बालकों तथा 21 फरवरी को बालिकाओं का होगा।