फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   किसानों को हुई क्षति का आकलन-City

किसानों को हुई क्षति का आकलन-City

Wed, 17 Oct 2018 05:00 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
किसानों को हुई क्षति का आकलन-City
धरातल पर जांची किसानों को हुए नुकसान की हकीकत
विज्ञापन

- स्थानीय और लखनऊ से आए अधिकारियों की टीम ने किया भ्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार को स्थानीय और लखनऊ से आए अधिकारियों की तीन अलग-अलग टीमों ने जिले में भ्रमण कर पिछले रबी सीजन के क्लेम और इस सीजन में खरीफ की फसल को हुए नुकसान का आकलन किया।
एक टीम में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक उमेश चंद्र कटियार, लखनऊ के सांख्यिकी उपनिदेशक उमाशंकर और बीमा कंपनी के सहायक प्रबंधक अश्वनी कुमार शामिल रहे। टीम ने चिरगांव, बड़ागांव और झांसी सदर तहसील के गांवों का भ्रमण किया। जबकि, दूसरी टीम मोंठ, बामौर व गुरसराय पहुंची। इसमें उप निदेशक कृषि रामप्रताप, लखनऊ से आए सांख्यिकी उपनिदेशक प्रमोद कुमार और मंडलीय सांख्यिकी अधिकारी देवेंद्र भट्ट शामिल रहे। तीसरी टीम में जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक रणधीर सिंह और बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक सलिल श्रीवास्तव शामिल रहे। इस टीम ने मऊरानीपुर और बंगरा ब्लाक का भ्रमण किया।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान टीम के सदस्य बैंकों की शाखाओं में भी पहुंचे। यहां उन्होंने पिछले रबी क्लेम की जानकारी ली। इस दौरान मालूम किया गया कि कंपनी की ओर किया गया क्लेम का भुगतान किसानों के खाते में पहुंचा या नहीं। इसके अलावा बारिश से खरीफ की फसलों को हुए नुकसान का आंकलन किया। साथ ही प्लाट टू प्लाट सर्वे की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि गरौठा के विधायक जवाहर लाल राजपूत ने प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त से किसानों को बीमा राशि का भुगतान न किए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद उक्त टीमों का गठन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed