फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   खेलकूद प्रतियोगिताएं-City

खेलकूद प्रतियोगिताएं-City

Wed, 09 Aug 2017 06:55 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिताएं-City
मेरठ में कमाल दिखाएगा झांसी का ‘पंच’
विज्ञापन

सब हेड: प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता आज से, टीम रवाना
क्रासर
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बृहस्पतिवार से मेरठ में होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉलिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में झांसी की दस बॉक्सर अपना कमाल दिखाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो चुकी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानगर में भी कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य आयोजन ध्यानचंद स्टेडियम और सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में होंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता में झांसी मंडल की दस सदस्यीय टीम भाग ले रही है। इसमें राखी रायकवार, दीपा रायकवार, पूजा कौर, रिंकी किशोरी, मनीषा साहू, जया प्रतिभा, जागृति प्रजापति, आशा रायकवार, किरन सिंह, रागिनी शामिल हैं। टीम मैनेजर बाक्सिंग प्रशिक्षक आरिफउद्दीन हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि महिला व पुरुष वर्ग की क्रास कंट्री दौड़ के लिए खेल विभाग ने रूट चार्ट निर्धारित कर लिया है। क्रास कंट्री दौड़ सुबह नौ बजे ध्यानचंद स्टेडियम के गेट नंबर दो से प्रारंभ होगी, जो इलाइट चौराहा से जीवनशाह, बीकेडी चौराहा से होती हुई स्टेडियम के गेट नंबर एक पर समाप्त होगी। पांच किलोमीटर की दौड़ पुरुषों कीं और तीन किलोमीटर की दौड़ महिलाओं की होगी। इसमें छात्र-छात्राएं भी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागी सभी खिलाड़ियों को चेस्ट नंबर 14 अगस्त को दिए जाएंगे। प्रतियोगिता की समाप्ति पर सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के बैडमिंटन हॉल व मैदान में बाक्सिंग, स्लो साइकिल रेस और बॉडी शो की प्रतियोगिताएं होगी। इंस्टीट्यूट समिति के सचिव मुकेश श्रीवास्तव के मुताबिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए किसी भी प्रकार का पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed