फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्रशर श्रमिकों का पंजीकरण एक से-City

क्रशर श्रमिकों का पंजीकरण एक से-City

Mon, 27 Nov 2017 08:42 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
क्रशर श्रमिकों का पंजीकरण एक से-City
क्रशर श्रमिकों का पंजीकरण एक से
विज्ञापन

- योजनाओं की जानकारी दे भरवाए जाएंगे आवेदन पत्र
- जिले के विभिन्न क्षेत्रों 22 दिसंबर तक लगेंगे शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
श्रम विभाग एक दिसंबर से स्टोन क्रशर में काम करने वाले श्रमिकों के पंजीकरण, नवीनीकरण के लिए एक दिसंबर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाएगा। 22 दिसंबर तक चलने वाले शिविरों में सरकार द्वारा क्रशर श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे।
स्टोन क्रशर में कार्यरत श्रमिकों के के लिए सरकार कई फायदेमंद योजनाएं चला रही है, इसमें मातृत्व हित लाभ, शिशु हित लाभ, बालिका मदद योजना, चिकित्सा सुविधा योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना आदि शामिल हैं। श्रमिकों का पंजीकरण, नवीनीकरण या योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण लाभ नहीं मिल पता है। ऐसे में अब स्टोन क्रशर श्रमिकों का शत प्रतिशत पंजीयन, नवीनीकरण और योजनाओं के आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए श्रम विभाग एक दिसंबर से शिविरों का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी ने बताया कि एक और पांच दिसंबर को खैलार में कैंप लगेगा। छह दिसंबर को करारी, सात को बिजौली, 11 को दिगारा, 13 को गुरसरांय, 14 को चिरगांव, 16 को गरौठा, 18 व 19 को गोरामछिया, 20 को लक्ष्मणपुरा और 22 को बरुआसागर में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed