फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   खूब रुला रही बिजली-City

खूब रुला रही बिजली-City

Fri, 15 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खूब रुला रही बिजली-City
खूब रुला रही बिजली
विज्ञापन

प्रतिदिन की जा रही दो घंटे की अघोषित कटौती
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रदेश में बढ़ी बिजली की मांग के कारण छिले कई दिनों से दो घंटे की अघोषित कटौती की जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश सरकार ने महानगरों को 24 घंटे बिजली देने के आदेश दे रखे हैं। मगर, विद्युत व्यवधानों के चलते अमा दिनों में 22 से 23 घंटे बिजली ही मिलती है। बावजूद इसके पिछले चार दिन से लगातार पनकी कंट्रोल के आदेश पर अलग-अलग समय पर दो घंटे की अघोषित कटौती की जा रही है। साथ ही कभी फाल्ट के कारण तो कभी कनेक्शन काटने के नाम पर बिजली बंद कर दी जाती है। शुक्रवार को दोपहर 12.05 से 2.05 तक कटौती की गई।
सूती मिल सबस्टेशन की हाइटेंशन लाइन में इंसुलेटर पंचर होने से सुबह साढ़े सात बजे से नौ बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल रही। इससे सूती मिल सबस्टेशन से जुड़े अयोध्यापुरी, पाल कॉलोनी, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रासिंग, इंडस्ट्रीयल एरिया, आर्मी, कांशीराम कॉलोनी, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर और आसपास क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बिजली चोरी में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विद्युत टीम ने चेकिंग के दौरान छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। इनमें पठौरिया निवासी रमेश चंद्र, नई बस्ती निवासी महेश, ओमप्रकाश, दरीगरान निवासी विजय को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। नई बस्ती वीरेश कुमार वाल्मीकि और दरीगरान निवासी शुभम को कटे कनेक्शन पर बिजली जलाते पकड़ा गया। कोतवाली पुलिस ने अवर अभियंता कन्हैया लाल की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed