फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   11 year old boy dies in accident

दुर्घटना में 11 साल के बालक की मौत

Sun, 27 Mar 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
11 year old boy dies in accident
झांसी। उरई से परिवार समेत झांसी लौट रहे 11 साल के बालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उसकी मां, दो बहनें एवं वाहन चालक घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाला वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के आईटीआई के पास स्थित ब्रह्मनगर कॉलोनी निवासी श्रीकांत प्रजापति मूल रूप से उरई के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले वह उरई के थाना कोतवाली स्थित इंद्रानगर गांव गए थे। शुक्रवार शाम वह परिवार के साथ झांसी लौट रहे थे। उनके साथ पत्नी अर्चना, पुत्री माही (6) गुनगुन (4) एवं पुत्र वंश (11) था। सभी ई-रिक्शा से उरई हाइवे तक पहुंचे। यहां से गाड़ी पकड़कर उनको झांसी आना था। शाम करीब छह बज जैसे वह लोग ई-रिक्शा से उतर रहे थे तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

इससे उसमें सवार सभी लोग छिटककर सड़क पर गिर पड़े। वंश को गंभीर चोट आ गई। सभी को उपचार के लिए पहले उरई प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया। यहां वंश की नाजुक हालत देखकर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वंश की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि मां अर्चना एवं ई-रिक्शा चालक जयनारायण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना कि आरोपी वाहन चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मिलना था वंश की रिपोर्ट कार्ड
झांसी। वंश खातीबाबा स्थित कैथेड्रिल इंटर कॉलेज में कक्षा पांच का छात्र था। परिजनों के मुताबिक शनिवार को उसका रिपोर्ट कार्ड दिया जाना था। इस वजह से परिवार के लोग झांसी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर आस-पड़ोस के भी तमाम लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed