फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   11 municipal councilors will go to Andaman on educational tour

Jhansi News: शैक्षिक भ्रमण पर अंडमान जाएंगे नगर निगम के 11 पार्षद

Fri, 12 Jan 2024 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
11 municipal councilors will go to Andaman on educational tour
झांसी। नगर निगम के 11 पार्षद शैक्षिक भ्रमण पर अंडमान जाएंगे। ये सभी पार्षद शनिवार को शताब्दी ट्रेन से नई दिल्ली पहुंचेंगे। वहां से अंडमान के लिए फ्लाइट है। वहां की नगर निगम का भ्रमण करने के बाद झांसी लौटैंगे।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा पार्षदों के शैक्षिक भ्रमण के लिए 40 लाख रुपये बजट आवंटित किया गया है। शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य है कि पार्षद जिस जगह जाएं, वहां की नगर निगम की खूबियां सीखकर आएं। शहर की सफाई व्यवस्था, निगम के संचालन, कूड़ा निस्तारण के इंतजाम, वहां की संस्कृति आदि के बारे में भी जानें। वहां जो भी बेहतर काम चल रहे हैं, उसे आधार पर शहर और अपने वार्ड के विकास में सुझाव दें। बताया गया कि नगर निगम की उपसभापति सुशीला दुबे, पार्षद प्रदीप खटीक, बाल स्वरूप साहू, कामेश अहिरवार, आशीष चौकसे, राहुल कुशवाहा, विष्णु यादव, आशीष रायकवार, नरेंद्र नामदेव समेत 11 पार्षद शैक्षिक भ्रमण पर अंडमान जा रहे हैं। 13 जनवरी को पार्षद शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां से फ्लाइट से अंडमान पहुंचेंगे। अपर नगर आयुक्त मो. कमर ने बताया कि पार्षदों को हर साल शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed