फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   11 killed in truck-jeep collision, six critically injured

ट्रक-जीप की भिड़ंत में 11 की मौत, छह गंभीर घायल

Mon, 22 Feb 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
11 killed in truck-jeep collision, six critically injured
झांसी। ग्वालियर हाईवे स्थित करारी में रविवार की रात सवारियों से खचाखच भरी जीप में रॉग साइड में दौड़ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला व बच्ची समेत 11 लोगों की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


रविवार की रात करीब नौ बजे बीकेडी चौराहा पर जीप संख्या एमपी33डी- 0085 के चालक ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा सवारियों को गंतव्य पहुंचाने के लिए बैठाया। जीप दतिया की तरफ दौड़ते हुए हाइवे पर जा रही थी। करारी में राधास्वामी आश्रम के नजदीक सामने से आए ट्रक संख्या आरजे02ईए- 7725 ने जीप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और पलटा खाते हुए दूर जाकर गिरी। जीप में बैठी सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को हादसे की सूचना देकर जीप में फंसी सवारियों को निकालना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सीपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जिसमें समाचार लिखे जाने तक चार की शिनाख्त नहीं हो सकी। मरने वालों में मंजू लता पुत्री तुलसीराम निवासी लहूमपुर दतिया, पुत्तनलाल पुत्र गोविंद, उसकी पत्नी शगुन निवासीगण प्रेमनगर, सत्येंद्र पुत्र शेर सिंह निवासी हंसारी प्रेमनगर, सुल्तान निवासी नगरा प्रेमनगर, उसकी बेटी साक्षी निवासीगण नगरा प्रेमनगर, कोमल निवासी पता नहीं चल सका। वहीं, गंभीर रूप से घायलों में रामराजा निवासी सीपरी बाजार, भगवत निवासी दतिया, किशोरी लाल सोनी निवासी दतिया, निर्मला निवासी प्रेमनगर, दंगल निवासी मथनपुरा सीपरी बाजार व फूल सिंह है।

मृतकों की सूची
मंजू लता
पुत्तनलाल
शगुन
सत्येंद्र
सुल्तान
साक्षी
कोमल

कांप उठे दिल, आंखों से टपके आंसू
झांसी। मेडिकल कॉलेज में रविवार की रात दुर्घटना में 11 की मौत से चारों तरफ कोहराम मच गया। महिलाएं-पुरुष अपनों के वियोग पर दहाड़े मारकर रो रहे थे। देर रात तक रोते हुए कई की हालत बिगड़ गई, जिनका चिकित्सकों ने उपचार किया।

ग्वालियर हाईवे स्थित करारी के पास रात करीब नौ बजे ट्रक की जबरदस्त टक्कर से जीप के परखच्चे उड़ गए, जिसमें फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। सड़क पर बहते खून और जीप में अधमरे फंसे लोगों की हालत देख ग्रामीण मदद के लिए जुट गए। दिल कंपा देने वाले हालात को देख कई लोग गश खाकर गिर पड़े। इसकी सूचना मिलने पर कुछ ही देर में थाना सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने तुरंत जीप में फंसे घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही दतिया की तरफ जाने वालों के घरों में कोहराम मच गया। घायलों के मेडिकल कॉलेज पहुंचने के साथ ही सैकड़ों महिला व पुरुष बिलखते और भगवान से दुआ करते हुए मेडिकल कॉॅलेज पहुंचे। जैसे-जैसे डॉॅॅक्टर घायलों को मृत घोषित करते गए, वैसे-वैसे मेडिकल कॉलेज में कोहराम मचता गया।

पुलिस व आरटीओ की लापरवाही सामने आई
करारी में हुए दर्दनाक हादसे से पुलिस प्रशासन और संभागीय परिवहन विभाग की घोर लापरवाही भी सामने आ गई। खुलासा हो गया है कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलने वाले अभियान सिर्फ कागजी हैं। यही वजह है कि चाहे ग्वालियर हाईवे हो या फिर शिवपुरी, ललितपुर, कानपुर, ओरछा मार्ग, सभी मार्गों पर डग्गामार वाहन ठूंस-ठूंसकर सवारियों को बैठाते हैं।

इभनन मार्गों पर देखा जाता है कि चालक का आधे से ज्यादा शरीर वाहन से बाहर निकला रहता हैं। रविवार को हुए हादसे का शिकार हुई जीप में भी डेढ़ दर्जन से ज्यादा सवारियों को बैठाई हुई थी। यदि संभागीय परिवहन विभाग व पुलिस ने सख्ती की होती तो शायद हादसा नहीं होता।


गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज, चालक की तलाश
हादसे में 11 लोगों की मौत के बाद पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष कामता प्रसाद ने हादसे की रिपोर्ट ट्रक चालक व अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में दर्ज कर ली। वहीं, दुर्घटना के बाद भागे चालक की तलाश में पुलिस की टीमों को लगा दिया गया। यही नहीं, दुर्घटना का विशेषज्ञों से परीक्षण कराने के लिए मौके पर फोर्स को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed