फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1.09 crore sanctioned for the construction of the Sijara-Rajwara road.

Jhansi News: सिजारा-रजवारा मार्ग निर्माण के लिए 1.09 करोड़ मंजूर

Wed, 26 Aug 2026 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
1.09 crore sanctioned for the construction of the Sijara-Rajwara road.
टोड़ी फतेहपुर। क्षेत्रीय विधायक डॉ. रश्मि आर्य के प्रयासों से ग्राम सिजारा से रजवारा तक शेष रह गए सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। सड़क का निर्माण 1.09 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। बता दें कि टोड़ी फतेहपुर से ग्राम रजवारा तक सड़क निर्माण का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन रजवारा से आगे सिजारा तक सड़क का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के व्यापारियों और आमजन को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक के प्रयासों से अब शेष सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलने के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासी इस मार्ग से सीधे उल्दन होते हुए बंगरा हाईवे मार्ग तक पहुंच सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed