फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1074 tried the luck Medhavion

1074 मेधावियों ने आजमाई किस्मत

Mon, 21 Nov 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
 1074 tried the luck Medhavion
exam, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: 2016 में 1074 मेधावियों ने अपनी किस्मत आजमाई। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह भी दिखाई दिया। अब मेधावियों का भविष्य ओएमआरशीट में कैद हो गया है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, न्यूमेरिकल्स समेत सभी तरह के प्रश्न पूछे गए थे। 
विज्ञापन

प्रश्नों को सॉल्व करने के लिए परीक्षार्थियों को डेढ़ घंटे का समय दिया गया था। छात्रवृत्ति परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए झांसी के 1630 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। रविवार को परीक्षा में 1074 मेधावी शामिल हुए। परीक्षा खत्म होने के बाद अधिकतर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले रहे। छात्रों ने एक दूसरे से बातचीत कर सवालों के उत्तर मिलाए। जिनके उत्तर सही निकले वह खुशी से चहक उठे, जिनके गलत हुए उनके चेहरे लटक गए। परिजनों ने भी छात्र-छात्राओं से पेपर की बाबत बातचीत की। परीक्षा के आयोजन पर छात्रों और उनके परिजनों ने अमर उजाला की तारीफ भी की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की टीम मुस्तैद रही। 
विज्ञापन


बीयू शिक्षकों का रहा सहयोग
परीक्षा में विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भी सहयोग दिया। परीक्षा के समय प्रो. आरके सैनी, इंजी. राहुल शुक्ला, डॉ. अंकित श्रीवास्तव, डॉ. विजय यादव, डॉ. चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्र बोले

मददगार साबित होगी छात्रवृत्ति 
पेपर उम्मीद के अनुरूप काफी अच्छा आया। जब से फॉर्म भरा था, तब से तैयारी कर रही थी। अगर स्कॉलरशिप मिलती है, तो यह पढ़ाई में काफी मददगार साबित होगी। - कीर्ति कुशवाहा, छात्रा 

परीक्षा को लेकर था उत्साह 
छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित थी। जब पेपर सामने आया, तो काफी खुशी हुई। अधिकतर प्रश्नों को सॉल्व कर लिया है। उम्मीद है कि चयन हो जाएगा। - जोया हाशमी, छात्रा 

घरवालों का कम होगा बोझ 
पढ़ाई को लेकर घर वाले बेहद संजीदा हैं। अमर उजाला ने पढ़ाई की राह आसान करने के यह परीक्षा का आयोजन कर एक प्लेटफॉर्म दिया है। उसके लिए शुक्रिया। - अमन लक्षकार, छात्र


पिछले साल मिली थी मायूसी 
छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पिछले साल फॉर्म की तिथि निकल जाने से मायूसी मिली थी। इस बार परीक्षा देने का मौका मिला। साल भर से परीक्षा के लिए पढ़ाई कर रहा था। - अंशुल झा, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed