{"_id":"5eb3071c8ebc3e908f68672e","slug":"105-corona-report-negative-jhansi-news-jhs166154132","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: 106 में 105 कोरोना नमूनों की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: 106 में 105 कोरोना नमूनों की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमणकाल में एक राहत भरी खबर सामने आई है। जी हां, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की लैब में कोरोना के संदिग्ध 106 मरीजों के नमूनों की जांच की गई, इनमें से 105 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक पॉजिटिव केस जालौन जिले का सामने आया है। झांसी के सभी कोरोना मरीजों की हालत में भी सुधार है।
कोरोना वायरस के संक्रमण का जिले में 27 अप्रैल को पहला मामला सामने आया था। महज दस दिनों के भीतर ही इनकी संख्या बढ़कर 15 पर पहुंच गई। इनमें से एक संक्रमित बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है। पिछले दिनों में स्थिति ये रही कि एक साथ पांच - पांच लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इससे जिले में हड़कंप की स्थिति मची रही। 14 मरीज पाए जाने पर ओरछा गेट अंदर के कुष्टयाना मुहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया तथा इसके इर्दगिर्द के एक दर्जन मुहल्लों को कंटेनमेंट क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया। इस इलाके का महानगर के अन्य हिस्सों से संपर्क कटा हुआ है। सड़कों से लेकर तंग गलियों तक की निगरानी की जा रही है। यहां आवाजाही की इजाजत किसी को नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
इन सबसे के बुधवार को राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब में 106 संदिग्ध मरीजों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेज गए थे। इनमें झांसी, ललितपुर और जालौन के सैंपल शामिल थे। झांसी और ललितपुर का एक भी नमूना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। इससे सभी ने राहत की सांस ली। जबकि, जालौन का एक नमूना जरूर पॉजिटिव पाया गया है।
कल हो सकती है पहले कोरोना मरीज की छुट्टी
झांसी। झांसी में सबसे पहले कोरोना वायरस का संक्रमण एक 59 वर्षीय महिला में पाया गया था। उसके बाद उसके परिजन व मुहल्ले में रहने वाले अन्य 13 लोग भी इस महामारी से संक्रमित पाए गए। लेकिन, अच्छी बात ये रही कि पहली संक्रमित महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा उसकी हालत में भी सुधार बताया जा रहा है। साथ ही अन्य संक्रमितों में से भी ज्यादा की सेहत ठीक है। सबकुछ ठीक रहा तो महिला को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अन्य संक्रमितों के लिए भी ये शुभ संकेत है।
जालौन में 8 मरीज, डॉक्टर की हालत स्थिर
झांसी। जालौन जिले में कोरोना मरीजों की संख्या आठ पर पहुंच गई है। जालौन के पांच मरीजों का इलाज महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जबकि, चिकित्सक दंपती समेत तीन मरीजों की हालत गंभीर होने पर कानपुर व लखनऊ भेजा गया था। इनमें से चिकित्सक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पहले की तुलना में सेहत में सुधार है। वहीं, बुधवार को जालौन के जिस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वो पहले से झांसी में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। इसकी पहले भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।