{"_id":"6a3309af69aa7c2b10082449","slug":"1020-teachers-will-be-accommodated-in-1395-council-schools-jhansi-news-c-11-jhs1004-817765-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 1395 परिषदीय स्कूलों में होगा 1020 शिक्षकों का समायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 1395 परिषदीय स्कूलों में होगा 1020 शिक्षकों का समायोजन
Thu, 18 Jun 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
झांसी।
प्राइमरी एवं उच्च प्राइमरी 1395 विद्यालय में 1020 सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक का समायोजन जल्द होगा। इसके चलते 20 जून तक आपत्तियां मांगी है, जिनके निस्तारण के लिए कमेटी गठित की गई है। आपत्तियों का निस्तारण होते ही समायोजन की सूची जारी होगी।
बताते चलें कि जिले में कुल 1395 विद्यालय हैं, इसमें 831 प्राइमरी और 564 उच्च प्राइमरी हैं। कई विद्यालयों में मानक के अनुसार शिक्षक नहीं है। कई विद्यालय एकल तो कई शिक्षक विहीन हैं। इस अव्यवस्था में सुधार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समायोजन की सूची 20 जून तक आपत्तियां मांगी हैं। वहीं, आपत्तियों के निस्तारण के लिए बीएसए ने तीन खंड शिक्षा अधिकारियों की कमेटी बना दी है।
जानकारी के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय के 275 प्रधानाध्यापक व 285 सहायक अध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के 444 सहायक अध्यापक और 16 प्रधानाध्यापक का समायोजन किया जाना है। इसको लेकर समायोजन सूची में शामिल शिक्षकों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई अपनी-अपनी पसंद के विद्यालय में जाने की जुगत में लगा है।
विज्ञापन
इनसेट
चल रहे 22 एकल व 24 शिक्षक विहीन विद्यालय
प्राइमरी के ग्रामीण क्षेत्र में दो, शहरी क्षेत्र में तीन व देहात के अपर प्राइमरी के 11 व शहर के छह विद्यालय एकल चल रहे हैं। वहीं, प्राइमरी के देहात में दो, शहर में आठ, उच्च प्राइमरी के शहर में चार विद्यालय शिक्षक विहीन हैं।
0-कोट
शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया पूरी शुचिता और पारदर्शिता से चल रही है। इसको लेकर आने वाले आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी प्रत्येक आपत्ति की सुनवाई करके निस्तारित करेगी।
जितेंद्र कुमार गोड़, बीएसए