{"_id":"5cbb76e4bdec22145e483749","slug":"101555789540-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता संग्राम 2019- महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरिंत करेंगे सखी बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सता संग्राम 2019- महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरिंत करेंगे सखी बूथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे ‘सखी बूथ’
झांसी। भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि महिलाएं अधिक से अधिक मतदान करें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आयोग ने सखी बूथ की परिकल्पना की है। ये बूथ प्रत्येक विधानसभा में बनाए जा रहे हैं, जिनमें सभी मतदान कर्मचारी महिलाएं होंगी। यहां तक कि सुरक्षा कर्मचारी भी महिलाएं होंगी। यह बात सह प्रभारी कार्मिक डॉ. आरके गौतम ने मतदान कर्मचारियों के दूसरे प्रशिक्षण में कही।
पैरा मेडिकल कालेज में आयोजित प्रशिक्षण में महिला कार्मिकों को बीयू, सीयू व वीवीपैट को लिंक करने का तरीका बताया गया। बताया गया कि इन मशीनों को सॉकेट दबाकर लिंक करें, जो आजमाइश न की जाए। वीवीपैट को सीधे धूप व अधिक गर्मी से बचाना जरूरी है। साथ ही इसके परिवहन का भी विशेष प्रबंध करना होगा। मतदान से पहले पार्टी एजेंटों के सामने मॉकपोल किया जाए। मॉकपोल में बताया जाए कि आप जिस पार्टी को वोट देंगे। वीवी पैट पर उसका चित्र आएगा, जो सात सेकेंड तक दिखाई देगा।
इस दौरान मास्टर ट्रेनर डीआईओएस डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि मतदान समाप्ति के बाद जब तक ईवीएम व वीवीपैट स्ट्रांग रूम में जमा न हो जाएं, तब तक पीठासीन अधिकारी पोलिंग पार्टी के साथ रहेंगे। मास्टर ट्रेनर बी एल मौर्य ने बताया कि वीवीपैट संवेदनशील मशीन है। इससे छेड़छाड़ न की जाए। अन्यथा ये काम करना बंद कर देगी। इस मौके पर डीडीओ उग्रसेन सिंह यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत डी यादुवेंद्र, डीपीआरओ एपी त्रिपाठी, अवर अभियंता कृष्ण गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो...
प्रत्याशियों के खर्च का लिया ब्योरा
झांसी। शनिवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा लिया गया। सहायक प्रेक्षकोें ने लेखा टीमों के साथ विधानसभावार खर्च का ब्योरा एकत्र किया। इसकी छाया रजिस्टरों से मिलान की गई। इस दौरान प्रत्याशी और उनके एजेंट पहुंचे।