फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आप लड़ेगी निकाय चुनाव-City

आप लड़ेगी निकाय चुनाव-City

Sun, 17 Sep 2017 09:55 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
आप लड़ेगी निकाय चुनाव-City
फोटो..
विज्ञापन

हेड-
आप लड़ेगी निकाय चुनाव
सबहेड-
- राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह बोले, आरक्षण आने के बाद तय होंगे प्रत्याशी
- कहा, टैक्स के नाम पर चल रही लूट व कागजों में भुगतान

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नवंबर में होने वाले निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की मजबूत सीटों पर अपने पार्षद और मेयर प्रत्याशी उतारेगी। सीटों का आरक्षण आने के बाद प्रत्याशी तय किए जाएंगे। रविवार को पत्रकार वार्ता में यह बात आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कही।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह महीनों में प्रदेश में अपराध बढ़ा है। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज, फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में हुई बच्चों की मौतों ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। योगी ने प्रदेश को रोगी बनाया है। प्रदेश में सपा पार्ट-2 की सरकार है। दो, तीन, छह आदि रुपये का कर्ज माफ करके किसानों के साथ क्रूर मजाक किया गया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में यदि आप की जीत होती है तो नगर पालिका के स्कूल, अस्पतालों की स्थिति सुधारेंगे। पानी एटीएम की व्यवस्था करेंगे। आरोप लगाया कि अभी ज्यादातर निकायों में भाजपा का शासन है और टैक्स के नाम पर सरकारी लूट चल रही है। कागजों में सफाईकर्मियों की भर्ती और पैसे का भुगतान हो रहा है। वाटर टैक्स का बढ़ाकर बिल भेजा रहा है, फिर कम करने के नाम पर कमीशन लिया जाता है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को उद्योगपतियों के इशारों पर चलने वाली और फायदा पहुंचाने वाली सरकार बताया। इस दौरान अर्चना गुप्ता, विनोद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स..
रणनीति की वजह से केजरीवाल चुप
कुछ महीनों से केजरीवाल के चुप्पी साध लेने के सवाल पर संजय सिंह ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि रणनीति और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पार्टी को प्रतिक्रिया देने को कहा है। उनसे पूछा गया कि दिल्ली की सत्ता में होने के बावजूद पार्टी के मंत्री, विधायक आरोप लगाकर पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करती है। भ्रष्टाचार के मामले में दो मंत्रियों को पार्टी से निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed