फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1000 fine, pipe changed

एक हजार अर्थदंड, नया पाइप खरीदवाया

Sun, 27 Nov 2016 12:25 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 27 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
1000 fine, pipe changed
पारक‌िंग - फोटो : demo pic
झांसी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की औषधीय खेती को कार चालकों द्वारा रौंदे जाने के मामले पर संस्थान ने एक हजार रुपये अर्थ दंड लगाया है। साथ ही टूटे हुए पानी की पाइप को बदलवाकर नया लगवा लिया है। संस्थान अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में अब दोबारा यहां पार्किंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।



गौरतलब है कि क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान ने कई एकड़ अपनी जमीन पर एलोवेरा, शतावरी, सरपूंरवा, कंचवार, वायक, अर्जुन, नीम, कदंव, गंभारी, सप्तपर्ण, सालपर्णी, प्रिश्राणी, गिलोय के बीज बोए हैं। इन औषधियों की मदद से कई गंभीर बीमारियों की दवाएं तैयार होनी हैं। बीते बुधवार को जमीन के ठीक सामने एक विवाह घर में में पार्किंग न होने से गाड़ियों को संस्थान की खली जमीन पर खड़ी करने की अनुमति दी गई थी। कार चालकों ने मनमर्जी से गाड़ियां करते हुए दर्जनों कारों ने पृष्णपर्णी और शतावरी के पौधों को नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा पाइप पर गाड़ी चढ़ाकर तोड़ दिया। संस्थान के अनुसंधान अधिकारी डॉ. रमाशंकर ने नुकसान के आंकलन के निर्देश अधीनस्थों को दिए थे। शनिवार को जांच पूरी हो गई। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि पार्किंग की अनुमति लेने वाले व्यक्ति पर एक हजार रुपये अर्थदंड लगाने के साथ ही नए पाइप मंगवाया गया है। अब किसी को भी भविष्य में संस्थान की जमीन पर पार्किंग नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed