{"_id":"627a9da7c7565806bc489a4a","slug":"100-kilometer-highway-earning-22-lakhs-daily-please-give-facilities-to-the-people-brother-jhansi-news-jhs220419092","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ किलोमीटर का हाईवे, 22 लाख की रोज कमाई...लोगों को सुविधाएं भी दे दो भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ किलोमीटर का हाईवे, 22 लाख की रोज कमाई...लोगों को सुविधाएं भी दे दो भाई
विज्ञापन
झांसी। सौ किलोमीटर लंबे हाईवे से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को रोजाना 22 लाख 77 हजार रुपये की कमाई होती है। बावजूद, वाहन चालकों की सुरक्षा ताक पर है। सड़क पर जगह-जगह बने अवैध कट लगातार दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इमरजेंसी सेवाओं भी बस नाम भर की रह गईं हैं। कई जगह सड़क धंसी है तो गड्ढे भी सुविधाओं की पोल खोल रहे हैं।
झांसी-कानपुर हाईवे प्रदेश के चुनिंदा व्यस्ततम राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक है। प्रति सप्ताह इस मार्ग से 38 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। ये वे वाहन हैं, जिनसे टोल टैक्स की वसूली की जाती है। यानी की रोजाना इस सड़क से 11 हजार से अधिक ट्रक, डंपर, बस, चौपहिया व अन्य वाहन टोल टैक्स अदा करते हुए जाते हैं। पिछले एक साल में झांसी से उरई के बीच के 100 किमी के हाईवे ने एनएचएआई की झोली में 83 करोड़ 13 लाख रुपये डाले। टोल टैक्स के जरिये ये रकम वसूल की गई। इसके बाद भी सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया। 100 किमी की सड़क पर बने डिवाइडर पर 85 अवैध कट खुले हुए हैं। जो दूर से नजर नहीं आते और यही स्थिति दुर्घटना का कारण बनती है। अवैध कट के जरिये अचानक किसी वाहन के सड़क पर आने से दुर्घटना हो जाती है। पिछले 13 माह में हुईं 82 सड़क दुर्घटनाओं में 33 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
न एंबुलेंस दिखती, न पेट्रोलिंग होती
झांसी। हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हाईवे पर चौबीसों घंटे एंबुलेंस की मौजूदगी का प्रावधान है। इसके अलावा हर समय पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी बनाई गई है, ताकि सड़क के अवरोधों को दूर किया जा सके। लेकिन, ये सारी व्यवस्थाएं नियमों के दस्तावेजों में दर्ज इबारत भर बनकर रह गई हैं।
विज्ञापन
वसूला जाता है भारी भरकर टोल टैक्स
झांसी। झांसी से उरई के बीच एनएचएआई ने सेमरी और एट में दो टोल प्लाजा बना रखे हैं, जिनसे होकर गुजरने वाले चौपहिया व भारी वाहनों से टोल टैक्स की वसूली की जाती है। रोजाना 11 हजार से अधिक वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाता है।
झांसी से उरई तक इतना देना पड़ता है टैक्स
...............................................................
वाहन एक ओर जाने का उसी दिन वापसी का
चौपहिया 230 375
हल्के कॉमर्शियल वाहन, मिनी बस 370 555
बस - ट्रक (टू एक्सेल) 775 1170
थ्री एक्सेल कॉमर्शियल व्हीकल 850 1270
भारी मशीनरी वाहन (4 से 6 एक्सेल) 1220 1830
अधिक बड़े वाहन (7 या अधिक एक्सेल) 1485 2230
हाईवे पर अवैध रूप से डिवाइडर काटने वालों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। पेट्रोल पंप, ढाबे वालों की इसमें भूमिका पाई गई है। उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही सभी अवैध कट भी दुरुस्त कराए जा रहे हैं।
- सुनील जैन, उप महाप्रबंधक (टेक्निकल) - एनएचएआई