फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   10 crores of banks stuck in Prime Minister's fund

प्रधानमंत्री स्वनिधि में फंसी बैंकों की 10 करोड़ की रकम

Thu, 14 Oct 2021 09:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
10 crores of banks stuck in Prime Minister's fund
झांसी। कोरोना काल में बेरोजगार हुए रेहड़ी-पटरी वालों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10-10 हजार रुपये का ऋण बैंकों के जरिये उपलब्ध कराया गया था। झांसी में दस हजार लोगों ने लिए गए ऋण की अदायगी नहीं की, जिससे बैंकों की दस करोड़ रुपये की रकम फंस कर रह गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लागू किए गए लॉकडाउन से सबसे ज्यादा प्रभावित रेहड़ी-पटरी वाले हुए थे। इनका रोजगार तो छिन ही गया था। साथ ही जमा पूंजी भी घरेलू उपयोग में खर्च हो गई थी। ऐसे लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज दिया था, जिसके तहत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना लागू की गई थी। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र के रेहड़ी-पटरी वालों को बगैर किसी गारंटी के 10-10 हजार रुपये के ऋण का प्रावधान किया गया था। झांसी जनपद में अब तक 14,100 लोग इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। इन सभी लोगों को लिए गए ऋण की अदायगी एक साल में 12 मासिक किस्तों में करनी थी। लेकिन, इनमें से दस हजार लोग ऐसे सामने आए हैं, जिन्होंने कर्ज लेने के कई महीनों बाद भी अदायगी की पहली किस्त भी जमा नहीं की है। इन लोगों पर बैंकों की 10 करोड़ रुपये की रकम फंस गई है। बाकी भी ऋण की नियमित रूप से अदायगी नहीं कर रहे हैं। जबकि, योजना में प्रावधान किया गया है कि जो लोग अपने ऋण की समय से अदायगी करते हैं, वे आवश्यकता पड़ने पर बैंकों से 20 हजार का कर्ज बगैर किसी बैंक गारंटी के ले सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बैंक बगैर किसी गारंटी के आसानी से कर्ज उपलब्ध करा रहे हैं। लेकिन, तमाम लोग लिए गए ऋण की अदायगी नहीं कर रहे हैं। जबकि, समय से अदायगी करने पर योजना के तहत वे बीस हजार रुपये ऋण और हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed