फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth will show strength from the playground, 1261 playground ready

खेल के मैदान से युवा दिखाएंगे दम, 1261 खेल का मैदान तैयार

Mon, 18 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth will show strength from the playground, 1261 playground ready
छितौना ग्राम पंचायत में बना खेल का मैदान। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। ग्रामीण इलाकों में बच्चों को अब सड़कों या उबड़-खाबड़ खेतों में खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए सभी 1740 ग्राम पंचायतों खेल का मैदान तैयार किया जा रहा है। इसमें से 1261 ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बनकर तैयार हो गया है। बाकी 479 ग्राम पंचायतों में इस साल के अंत तक खेल के मैदान तैयार होने उम्मीद है।
विज्ञापन

खेलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारों की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही है। खेल का मैदान बन जाने से युवा सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस, सीआरपीएफ इत्यादि में भर्ती की तैयारी अपने गांव में ही कर सकेंगे। युवाओं को अब अपने गांव से बाहर निकलकर और जान जोखिम में डालकर सड़कों पर नहीं दौड़ना पड़ेगा। सड़कों पर दौड़ने के दौरान कई युवक चोटिल और वाहनों की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। खेल मैदान बन जाने से गांव की युवा प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा और वह आगे बढ़कर विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन भी कर सकेंगे। अधिकांश गांव में खेल मैदान नहीं हैं। ऐसे में ग्रामीण परिवेश के खिलाडि़यों की प्रतिभा निखर नहीं पाती है। इसके मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद की योजना को प्रोत्साहन देने के लिए गांवों में खेल के मैदान बनाने का कार्य चल रहा है। तहसील स्तर से गांवों में खेल के मैदान कब्जा मुक्त कराए जा रहे है। ब्लाक स्तर पर गांवों में मनरेगा और ग्राम पंचायत निधि से खेल के मैदान बनाने का कार्य किया जा रहा है। 1740 ग्राम पंचायतों में से 1261 ग्राम पंचायत में खेल का मैदान तैयार हो गया है। बाकी 479 ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान साल के अंत तक तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

खेलकूद के ये होंगे संसाधन
खेल मैदान को विभिन्न प्रकार की खेल सामग्रियों से लैस किया जाएगा। खेल मैदान में रनिंग ट्रैक, वालीबाल एवं बास्केटबाल कोट, कबड्डी एवं खो-खो मैदान, क्रिकेट पिच, स्टेज और पैवेलियन होगा। इसके साथ ही वहां पौधरोपण होगा। बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था कराई जाएगी। यहीं नहीं, टहलने के लिए फुटपाथ का निर्माण कराया जाना है। शाम के समय प्रकाश की उत्तम व्यवस्था कराई जाएगी, जिससे लोग टहल सके और खिलाड़ी अपना अभ्यास निरंतर रख सके। किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न कराना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान तैयार कराया जा रहा है। जिले में अब तक 1261 खेल का मैदान तैयार कराए जा चुके हैं। कुछ जमीन नहीं मिलने और विवादित होने से रुका हुआ है। साल के अंत तक सभी ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान तैयार कराने की कोशिश है। - भूपेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed