फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth molested innocent cousins

मासूम चचेरी बहनों के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Sun, 23 Feb 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth molested innocent cousins
मासूम बहनों के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

- सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
- केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सुईथाकला। पांच और सात वर्ष उम्र की दो चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर पड़ोसी युवक ने उनके साथ दुष्कर्म किया। उनके चीखने-चिल्लाने पर आरोपी उन्हें खेत में छोड़कर फरार हो गया। घटना सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सात साल की बालिका अपनी पांच वर्षीय चचेरी बहन के साथ खेत की ओर गई थी। वहां मौजूद पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर सरसों के खेत में ले गया। उसके बाद उनसे दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर एक बच्ची ने चिल्लाना शुरू किया तो दूसरे खेतों में मौजूद लोग उस ओर दौड़े। बच्चियों को छोड़ आरोपी युवक मौके पर से फरार हो गया। पुलिस को सूचना देते हुए दोनों बच्चियों को सीएचसी सुईथाकला ले जाया गया, जहां से मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर सीओ शाहगंज जितेंद्र कुमार दुबे, सरपतहां एसओ विजय कुमार चौरसिया, चौकी इंचार्ज विवेक कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक गिरीश के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed